Last Updated: Tuesday, October 22, 2013, 10:25
ज़ी मीडिया ब्यूरो मास्को : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कुछ तस्वीरें और सिक्के उपहार में देकर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को आश्चर्यचकित कर दिया जो कि 100 वर्ष से अधिक समय पहले के द्विपक्षीय संबंधों के प्रतीक हैं।
पुतिन ने अपने प्रोटोकॉल अधिकारियों को भी चौंकाते हुए सिंह को सारेविच के संबंध की कलाकृति प्रदान की (जो बाद में निकोलस द्वितीय हो गए) जोकि बनारस के महाराजा की कलाकृति थी। यह दोनों राज घरानों के संबंधों को प्रतिबिंबित करती है।
निकोलस द्वितीय ने 1890-91 में भारत की यात्रा की थी और उन्होंने भारत के 30 प्रमुख शहरों का भ्रमण किया था। एक अन्य उपहार 16वीं सदी का भारत का मानचित्र और मुगल काल का एक सिक्का था। यद्यपि दोनों देशों के बीच आधिकारिक कूटनीतिक संबंध की स्थापना 60 वर्ष से कुछ समय पहले हुई थी। रूस ने बम्बई में अपना पहला वाणिज्य दूतावास 1900 में खोला था जिसमें बाद में कलकत्ता और स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद दिल्ली स्थानांतरित कर दिया गया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं आपके भाव प्रदर्शन से बहुत प्रभावित हूं और यह हमारे ऐतिहासिक और प्राचीन संबंधों को प्रतिबिंबित करता है।
First Published: Tuesday, October 22, 2013, 10:25