Last Updated: Thursday, August 2, 2012, 17:02
मुंबई: गुरुवार को सेंसेक्स 33 अंक गिरकर 17224 और निफ्टी 13 अंक गिरकर 5228 पर बंद हुए।
कमजोर अंतर्राष्ट्रीय संकेतों की वजह से बाजारों ने गिरावट पर शुरुआत की। फेडरल रिजर्व से निराशा और ईसीबी की बैठक के पहले वैश्विक बाजारों में मायूसी दिखी। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी ने भी बाजार पर दबाव डाला।
एशिया के दूसरे बाजारों में मिलेजुले रुख के बीच उच्च स्तर पर सटोरियों की मुनाफा वसूली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज सुबह करीब 57 अंक नीचे खुला था।
पिछले चार सत्र में 620 अंक से अधिक की बढ़त हासिल करने वाला सेंसेक्स आज 57.30 अंक नीचे 17,200.08 अंक पर खुला था। (एजेंसी)
First Published: Thursday, August 2, 2012, 17:02