ईरान के खिलाफ नए प्रतिबंधों को मंजूरी

ईरान के खिलाफ नए प्रतिबंधों को मंजूरी


वाशिंगटन : अमेरिकी कांग्रेस ने ईरान के तेल निर्यात को प्रभावित करने के लिए उसके खिलाफ नए प्रतिबंधों को मंजूरी दी है। हाऊस ऑफ रिप्रजेंटेटिव ने नए आर्थिक प्रतिबंधों को बुधवार को 421-6 से मंजूरी दे दी, जबकि सीनेट ने बाद में इसे एकमत से पारित कर दिया। विधेयक को अब राष्ट्रपति बराक ओबामा के हस्ताक्षर के लिए भेजा जाएगा।

हाऊस ऑफ रिप्रजेंटेटिव की विदेश मामलों की समिति की अध्यक्ष इलीना रॉस-लेहटिनेन ने कहा कि नया प्रतिबंध अब तक के अन्य सभी प्रतिबंधों से अधिक सख्त है।

उन्होंने कहा कि इस प्रतिबंध से ईरान को `हार्ड करेंसी` (ऐसी मुद्रा, जो व्यापार के लिए दुनियाभर मंं मान्य हो) और अनुदान नहीं मिल पाएंगे, जो इसके परमाणु कार्यक्रम को जारी रखने के लिए आवश्यक है। वहीं, चीन ने प्रतिबंधों की अलोचना करते हुए इसे तुरंत वापस लेने की मांग की है। (एजेंसी)

First Published: Thursday, August 2, 2012, 19:57

comments powered by Disqus