टाटा पावर के अतिरिक्त निदेशक बने मिस्त्री - Zee News हिंदी

टाटा पावर के अतिरिक्त निदेशक बने मिस्त्री



मुंबई : टाटा पावर ने साइरस पी मिस्त्री को कंपनी में अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया है। कंपनी ने नियामकीय सूचना में कहा है कि मिस्त्री की नियुक्ति 23 दिसंबर से प्रभावी होगी। टाटा संस ने पिछले महीने ही घोषणा की थी कि दिसंबर 2012 में पदमुक्त होने जा रहे रतन टाटा की जगह साइरस मिस्त्री लेंगे।

 

इस साल 23 दिसंबर तक मिस्त्री का टाटा पावर में कोई शेयर नहीं था। मिस्त्री टाटा संस व टाटा एलक्सी इंडिया में निदेशक हैं। वे कई और कंपनियों में भी गैर कार्यकारी पदों पर हैं।

 

इस महीने की शुरुआत में टाटा समूह का मुखिया चुने जाने के बाद मिस्त्री ने शापूर्जी पल्लोंजी समूह की कंपनी फॉर्ब्स एण्ड कंपनी के निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा था कि वह अपनेआप को पारिवारिक कारोबार से अलग कर लेंगे।  (एजेंसी)

First Published: Monday, December 26, 2011, 19:06

comments powered by Disqus