साइरस मिस्त्री - Latest News on साइरस मिस्त्री | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

अब नैनो को स्मार्ट सिटी कार के रूप में पेश करेगी टाटा

Last Updated: Thursday, August 22, 2013, 09:48

अपनी छोटी कार नैनो की बिक्री में भारी गिरावट के बीच टाटा मोटर्स ने अब इसे बजट कार के बजाय ‘एक स्मार्ट सिटी कार’ के रूप में नए सिरे से पेश करने का फैसला किया है। कंपनी की योजना नैनो में अतिरिक्त फीचर्स मसलन पावर स्टीयरिंग जोड़ने के अलावा इसका सीएनजी संस्करण पेश करने की भी है।

टाटा स्टील के लिए अगले दो साल चुनौतीपूर्ण: मिस्त्री

Last Updated: Thursday, July 18, 2013, 10:55

टाटा स्टील के चेयरमैन साइरस मिस्त्री ने कहा कि कंपनी के लिये अगले दो साल चुनौतीपूर्ण रहेंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि कंपनी विनिर्माण संपत्तियों को उपयुक्त आकार देने के साथ कई कदम उठा रही है, जिससे उसके बाद वह मजबूत होकर उभरेगी।

पश्चिम बंगाल से कभी नहीं हटेंगे: टाटा समूह

Last Updated: Monday, July 15, 2013, 16:43

पश्चिम बंगाल के सिंगुर में पंचायत चुनाव के लिए होने वाले मतदान के दिन टाटा समूह ने फिर एक बार पश्चिम बंगाल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि वह कभी राज्य से नहीं हटेगा। टाटा समूह के अध्यक्ष साइरस मिस्त्री ने यहां टाटा ग्लोबल बेवरेजेज की 15वीं सालाना आम बैठक के मौके पर कहा कि हम पश्चिम बंगाल से न कभी हटे हैं और न ही कभी हटेंगे।

टाटा: मिस्त्री की अध्यक्षता में कार्यकारी परिषद गठित

Last Updated: Tuesday, April 30, 2013, 19:13

टाटा संस ने समूह चेयरमैन साइरस मिस्त्री की अध्यक्षता में नयी समूह कार्यकारी परिषद (जीईसी) गठित की है जो मौजूदा समूह कारपोरेट केन्द्र तथा समूह कार्यकारी कार्यालय द्वारा निभाई जाने वाली तमाम जिम्मेदारियों को संभालेंगी।

‘मुश्किल कारोबारी माहौल से निपटना सबसे बड़ी चुनौती’

Last Updated: Tuesday, January 8, 2013, 19:22

टाटा समूह के चेयरमैन पद से हाल ही में सेवानिवृत्त हुए रतन टाटा ने कहा कि 100 अरब डॉलर के इस समूह के नए चेयरमैन सायरस मिस्त्री के लिए मुश्किल होता कारोबारी माहौल से निपटना सबसे बड़ी चुनौती होगी। यह 1991 के संकट से ज्यादा जटिल है।

बड़े और बेहतर नैनो कार को जल्‍द लाने की तैयारी

Last Updated: Thursday, January 3, 2013, 14:06

यद्यपि टाटा समूह की कार `नैनो` भले ही लांचिंग के बाद उम्‍मीदों पर पूरी तरह खड़ा नहीं उतर पाई, लेकिन अब इस समूह के मुखिया साइरस मिस्‍त्री के नेतृत्‍व में इस सपने के कार को दोबारा पेश किया जा सकता है।

साइरस मिस्त्री आज संभालेंगे टाटा समूह की कमान

Last Updated: Monday, December 31, 2012, 09:05

टाटा समूह के नए चेयरमैन साइरस मिस्त्री औपचारिक रूप से सोमवार को कार्यभार संभालेंगे। कंपनी सूत्रों ने यह जानकारी दी। मिस्त्री, रतन टाटा की जगह लेने जा रहे हैं और वे टाटा घराने के छठे चेयरमैन होंगे।

उद्योग जगत में विश्‍वास और नैतिकता के प्रतीक हैं रतन टाटा

Last Updated: Monday, December 31, 2012, 14:51

रतन टाटा यानी जैसा नाम वैसा ही काम। इसमें कोई संशय नहीं है कि वह देश के वाकई अनमोल रतन हैं और रहेंगे। साल 1868 में जमशेद जी नौशेरवान जी टाटा की ओर से स्‍थापित टाटा कंपनी को रतन ने एक समूह बनाकर ऐसी ऊंचाईयां दी, जिसका जिक्र वैश्विक व्‍यापारिक जगत में हमेशा किया जाएगा।

मिस्त्री औपचारिक रूप से सोमवार को संभालेंगे कार्यभार

Last Updated: Saturday, December 29, 2012, 17:43

टाटा समूह के नए चेयरमैन साइरस मिस्त्री औपचारिक रूप से सोमवार को कार्यभार संभालेंगे। कंपनी सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

भारत के लिए आर्थिक माहौल मुश्किल, पर बीत जाएगा यह दौर : रतन टाटा

Last Updated: Friday, December 28, 2012, 22:42

टाटा उद्योग समूह के चेयरमैन के पद से शुक्रवार को सेवानिवृत्त हुए प्रतिष्ठित उद्योगपति रतन टाटा ने कहा है कि फिलहाल देश कठिन आर्थिक दौर से गुजर रहा है, जो संभवत: अगले साल तक बना रहेगा। टाटा को उम्मीद है कि उसके बाद भारतीय अर्थव्यवस्था फिर रफ्तार पकड़ने लगेगी।

टाटा समूह के चेयरमैन पद से रतन का टा-टा, पुणे में मनाया जन्मदिन

Last Updated: Friday, December 28, 2012, 16:32

रतन टाटा 50 साल की सेवा के बाद आज इसके चेयरमैन पद से सेवानिवृत्त हो गए। आखिरी दिन वह दफ्तर से दूर रहे। टाटा समूह के मुख्यालय बांबे हाउस के सूत्रों के मुताबिक आज 75 साल के हुए टाटा अपने जन्मदिन के अवसर पर पुणे में हैं।

टाटा समूह को आज अलविदा कहेंगे रतन, मिस्त्री को कमान

Last Updated: Friday, December 28, 2012, 09:11

टाटा समूह को एक पारंपरिक औद्योगिक घराने से 100 अरब डालर के आधुनिक वैश्विक उद्योग समूह में तब्दील करने वाले समूह के चेयरमैन रतन टाटा शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

आज सेवानिवृत्त हो जाएंगे रतन टाटा, कमान मिस्त्री के हाथ

Last Updated: Friday, December 28, 2012, 00:10

टाटा समूह को एक पारंपरिक औद्योगिक घराने से 100 अरब डालर के आधुनिक वैश्विक उद्योग समूह में तब्दील करने वाले समूह के चेयरमैन रतन टाटा शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

टाटा संस ने साइरस को चेयरमैन नियुक्त करने की घोषणा की

Last Updated: Tuesday, December 18, 2012, 16:59

टाटा समूह की कंपनियों की प्रवर्तक टाटा संस ने साइरस पी. मिस्त्री को अपना चेयरमैन नियुक्त करने की मंगलवार को घोषणा कर दी।

अपने फैसले खुद करें मिस्त्री: रतन टाटा

Last Updated: Friday, December 14, 2012, 14:27

टाटा घराने के पर्याय रहे रतन टाटा की अपने उत्तराधिकारी साइरस मिस्त्री को सीधी सरल सलाह है-‘अपने फैसले खुद करो।’ रतन टाटा दो सप्ताह बाद ही 100 अरब डालर के टाटा घराने के प्रमुख पद से हट रहे हैं और मिस्त्री उनकी जगह लेंगे।

साइरस में समूह को आगे ले जाने की क्षमता : टाटा

Last Updated: Friday, August 10, 2012, 23:57

टाटा समूह के चेयरमैन रतन टाटा ने टाटा मोटर्स के शेयरधारकों से अपने उत्तराधिकारी साइरस मिस्त्री को पूरा समर्थन देने का आह्वान करते हुए शुक्रवार को कहा कि 100 अरब डॉलर के टाटा समूह को नई ऊंचाईयों पर ले जाने के लिए मिस्त्री में सभी तरह की योग्यता और क्षमता हैं।

‘टाटा समूह देश के विकास को प्रतिबद्ध’

Last Updated: Friday, January 6, 2012, 13:26

टाटा समूह के मनोनीत चेयरमैन साइरस पी. मिस्त्री ने कहा कि समूह राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि में योगदान के लिये प्रतिबद्ध है और वह इस प्रतिबद्धता से पीछे नहीं हटेगा।

टाटा पावर के अतिरिक्त निदेशक बने मिस्त्री

Last Updated: Monday, December 26, 2011, 11:36

टाटा पावर ने साइरस पी मिस्त्री को कंपनी में अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया है।

मिस्त्री पर कारोबार बढ़ाने की जिम्मेदारी

Last Updated: Sunday, November 27, 2011, 14:56

टाटा समूह के नए प्रमुख साइरस मिस्त्री के कंधो पर समूह के व्यवसाय को आगे बढ़ाने की बड़ी जिम्मेदारी है।

साइरस मिस्त्री होंगे रतन टाटा के उत्तराधिकारी

Last Updated: Wednesday, November 23, 2011, 13:12

रतन टाटा की जगह सापुर्जी पल्लोंजी समूह के प्रबंध निदेशक साइरस पी. मिस्त्री टाटा संस के नये अध्यक्ष होंगे। वह 2012 में कार्यभार संभालेंगे।