पूरी दुनिया मांग रही है जर्मन चॉकलेट

पूरी दुनिया मांग रही है जर्मन चॉकलेट

पूरी दुनिया मांग रही है जर्मन चॉकलेटबर्लिन : जर्मनी के चॉकलेट की मांग दुनिया के दूसरे देशों में भी है। सिर्फ 2012 में ही जर्मनी ने करीब 3.6 अरब डॉलर मूल्य के चॉकलेट उत्पादों की बिक्री की।

जर्मन संघ सांख्यिकी कार्यालय के अनुसार, पिछले वर्ष जनवरी से नवंबर के बीच जर्मन उत्पादकों ने 2.7 अरब यूरो मूल्य के 6,45,000 टन चॉकलेट तथा चॉकलेट उत्पादों का निर्यात किया, जो वर्ष 2011 की इसी अवधि से 5.7 प्रतिशत अधिक था।

जर्मन चॉकलेट का सबसे बड़ा आयातक फ्रांस है, जिसने 13 प्रतिशत चॉकलेट खरीदे। इसके बाद ब्रिटेन का स्थान आता है, जिसने 11 प्रतिशत चॉकलेट खरीदे। तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रिया है, जिसने आठ प्रतिशत चॉकलेट खरीदे। (एजेंसी)

First Published: Friday, February 8, 2013, 11:19

comments powered by Disqus