मामूली गिरावट पर बंद हुआ सेंसेक्स

मामूली गिरावट पर बंद हुआ सेंसेक्स

मुंबई: देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को मामूली गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 4.48 अंकों की गिरावट के साथ 16,217.82 और निफ्टी 1.00 अंक की गिरावट के साथ 4,920.40 पर बंद हुआ। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 9.06 अंकों की गिरावट के साथ 16,213.24 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 15.45 अंकों की गिरावट के साथ 4,905.95 पर खुला।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में तेजी रही। मिडकैप 25.73 अंकों की तेजी के साथ 5,900.51 पर और स्मॉलकैप 33.49 अंकों की तेजी के साथ 6,318.33 पर बंद हुआ। (एजेंसी)

First Published: Friday, May 25, 2012, 16:47

comments powered by Disqus