लगातार चौथे दिन लुढ़का सोना

लगातार चौथे दिन लुढ़का सोना

लगातार चौथे दिन लुढ़का सोना नई दिल्ली : वैश्विक मंदी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में लगातार चौथे दिन सोने में गिरावट आई। शनिवार को इसके भाव 40 रुपए और टूटकर 31480 रुपए प्रति दस ग्राम बोले गए।

सीमित लिवाली के चलते चांदी के भाव पूर्वस्तर 61000 रुपए प्रतिकिलो बने रहे।

बाजार सूत्रों के अनुसार श्राद्ध समय के चलते कमजोर मांग के कारण सोने की कीमतों में गिरावट आई। क्योंकि इन दिनों हिंदू समाज में नई खरीदारी को अशुभ माना जाता है।

न्यूयार्क में सोने के भाव 0. 9 प्रतिशत घटकर 1780. 80 डॉलर और चांदी के भाव 1. 5 प्रतिशत गिरकर 34 0 57 डॉलर प्रति औंस रहे।

घरेलू बाजार में सोना 99. 9 शुद्ध और 99.5 शुद्ध के भाव 40 रुपए की गिरावट के साथ क्रमश: 31480 और 31280 रुपए प्रति दस ग्राम बंद हुए। गिन्नी के भाव 50 रपए टूटकर 25400 रपए प्रति आठ ग्राम बंद हुए।

चांदी तैयार के भाव छिटपुट लिवाली के चलते पूर्वस्तर 61000 रुपए किलो बंद हुए। जबकि सटोरिया लिवाली के अभाव में चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 555 रुपए की गिरावट के साथ 61795 रुपए किलो बंद हुए। चांदी सिक्का के भाव पूर्वस्तर 76000 -77000 रुपए प्रति सैकड़ा बंद हुए। (एजेंसी)

First Published: Saturday, October 6, 2012, 19:13

comments powered by Disqus