सेंसेक्स 23 अंक की गिरावट से खुला - Zee News हिंदी

सेंसेक्स 23 अंक की गिरावट से खुला

मुंबई : एशियाई बाजारों में कमजोर रुख के अनुरूप बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज 23 अंक की गिरावट के साथ खुला। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स कल 24.15 अंक चढ़ा था। शुरुआती कारोबार में यह 22.97 अंक या 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,749.87 अंक पर आ गया।

 

इसी तरह नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 6.30 अंक या 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,383.90 अंक पर आ गया। ब्रोकरों ने कहा कि मूडीज द्वारा कई यूरोपीय देशों की ऋण साख घटाए जाने के बाद एशियाई बाजारों के कमजोर रुख से यहां भी निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, February 14, 2012, 10:44

comments powered by Disqus