सेंसेक्स 89 अंक गिरावट पर खुला

सेंसेक्स 89 अंक गिरावट पर खुला

सेंसेक्स 89 अंक गिरावट पर खुला मुंबई : एशियाई बाजारों में नरमी के रुख के बीच फंडों और छोटे निवेशकों की मुनाफा वसूली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 89 अंक नीचे खुला।

पिछले सत्र में महज 3.36 अंक की बढ़त हासिल करने वाला सेंसेक्स आज 88.71 अंक गिरावट के साथ 17,761.51 अंक पर खुला। इस दौरान, मेटल, आटो और रीयल्टी शेयरों में नरमी आई।

इसी तरह, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 34.45 अंक नीचे 5,380.90 अंक पर खुला। (एजेंसी)

First Published: Friday, August 24, 2012, 10:31

comments powered by Disqus