Last Updated: Monday, January 30, 2012, 12:29
नई दिल्ली : विदेशों में कमजोर रुख के बावजूद मौसमी मांग के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने में लगातार तीसरे दिन तेजी का रुख जारी रहा। सोमवार को इसके भाव 55 और चढ़कर 28,465 रु. प्रति दस ग्राम हो गए।
वहीं स्टाकिस्टों की बिकवाली से चांदी के भाव 500 रु. की गिरावट के साथ 56 000 रु. प्रति किलो बोले गये।
बाजार सूत्रों के अनुसार वैश्विक मंदी के वावजूद शादी-विवाह वालों की मांग बढ़ने से सोने में तेजी आई।
जबकि स्टाकिस्टों की बिकवाली के बीच औद्योगिक मांग कमजोर पड़ने से चांदी में गिरावट आई।
सिंगापुर में चांदी के भाव 0.7 प्रतिशत घटकर 33.66 डॉलर और सोने के भाव में 0.4 प्रतिशत टूट कर 1731.65 डॉलर प्रति औस बोले गये।
घरेलू बाजार में सोना 99.9 शुद्ध और 99.5 शुद्ध के भाव 55 रु. की तेजी के साथ क्रमश: 28,465 रु. और 28,325 रु. प्रति दस ग्राम बंद हुए। गिन्नी के भाव पूर्वस्तर 23,350 रु. प्रति आठ ग्राम अपरिवर्तित बंद हुए।
चांदी तैयार के भाव 500 रु. की गिरावट के साथ 56,000 रु. और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 600 रु. टूट कर 56,625 रु. किलो बंद हुए। चांदी सिक्का के भाव 1000 रु. की हानि के साथ 66,000 : 67,000 रु. प्रति सैकड़ा बंद हुए। (एजेंसी)
First Published: Monday, January 30, 2012, 17:59