सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट - Zee News हिंदी

सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट

 

नई दिल्ली : कमजोर वैश्विक रुख के बीच स्टाकिस्टों द्वारा उंचे स्तर पर मुनाफा वसूली की भारी बिकवाली के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई। सोने के भाव 120 रु. की गिरावट के साथ 29,620 रु. प्रति दस ग्राम और चांदी के भाव 550 रु. टूट कर 55,700 रु. किलो बोले गये।
फ्रांस में राष्ट्रपति चुनाव के बाद वैश्विक बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई। जिसका असर स्थानीय बाजार में दिखा।

 

सिंगापुर में सोने के भाव 0.5 प्रतिशत गिरकर 1534. 38 डॉलर और चांदी के भाव 1. 2 प्रतिशत की हानि के साथ 29.99 डॉलर प्रति औंस रहे। बाजार सूत्रों के अनुसार शादी-विवाह का सीजन समाप्त होने और मौजूदा उच्चस्तर पर फुटकर मांग कमजोर पड़ने से भी गिरावट को बल मिला।

 

धरेलू बाजार में सोना 99. 9 शुद्ध और 99.5 शुद्ध के भाव 120 रु. की गिरावट के साथ क्रमश: 29,620 रु. और 29,480 रु. प्रति दस ग्राम बंद हुए। गिन्नी के भाव 50 रु. टूट कर 23,800 रु. प्रति आठ ग्राम बंद हुए।
चांदी तैयार के 5 ज्ञात 550 रु. की गिरावट के साथ 55,700 रु. और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 465 रु. की हानि 56,135 रु. किलो बंद हुए। चांदी सिक्का के भाव पूर्वस्तर 66,000 : 67000 प्रति सैकड़ा पर स्थिर बने रहे।  (एजेंसी)

First Published: Monday, May 7, 2012, 20:31

comments powered by Disqus