सोना-चांदी में उछाल जारी - Zee News हिंदी

सोना-चांदी में उछाल जारी



नई दिल्ली : वैश्विक तेजी के बीच लिवाली समर्थन के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को तेजी का दौर जारी रहा। सोने के भाव 225 रू की तेजी के साथ 28120 रू प्रति दस ग्राम और चांदी के भाव 1600 रू चढ़कर 53200 रू प्रति किलो बोले गए।

 

चांदी सिक्का के भाव 3000 रू के उछाल के साथ 60000 : 61000 रू प्रति सैकड़ा बंद हुए। बाजार सूत्रों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूत रूख के बीच मौजूदा शादी विवाह के मद्देनजर स्टाकिस्टों और आभूषण निर्माताओं की लिवाली के चलते सोना-चांदी की कीमतों में उछाल आया।

 

लंदन में सोने के भाव 0.6 प्रतिशत की तेजी के साथ 1612.31 डॉलर प्रति औंस हो गए जो 26 दिसंबर के बाद का उच्चस्तर है। घरेलू बाजार में सोना 99.9 शुद्ध और 99.5 शुद्ध के भाव 225 रू की तेजी के साथ क्रमश: 28120 और 27980 रू प्रति दस ग्राम बंद हुए। गिन्नी के भाव पूर्वस्तर 23300 रू प्रति आठ ग्राम बंद हुए।

 

औद्योगिक इकाइयों आौर सिक्का निर्माताओं की मांग बढ़ने से चांदी तैयार के भाव 1600 रू चढ़कर 53200 रू और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 1100 रू की तेजी के साथ 53100 रू किलो बंद हुए।  (एजेंसी)

First Published: Wednesday, January 4, 2012, 21:10

comments powered by Disqus