Last Updated: Friday, March 8, 2013, 19:11

नई दिल्ली : कमजोर वैश्विक रुख के बीच स्टाकिस्टों की बिकवाली के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने के भाव 200 रुपए की गिरावट के साथ दो सप्ताह के निचले सतर 29850 रुपए प्रति दस ग्राम पर चले गये।
औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की मांग कमजोर पड़ने से चांदी तैयार के भाव 360 रुपए की गिरावट के साथ 54960 रुपए प्रति किलो बोले गए।
बाजार सूत्रों के अनुसार अमेरिकी श्रम बाजार में सुधार संबंधी रिपोर्ट से पहले अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट आई जिसका असर स्थानीय बाजारधारणा पर पड़ा।
सिंगापुर में सोने के भाव 0.2 प्रतिशत गिरकर 1576.35 डॉलर और चांदी के भाव 0. 4प्रतिशत की हानि के साथ 28. 80 डॉलर प्रति औंस रहे।
घरेलू बाजार में सोना 99. 9 और 99. 5 शुद्ध के भाव 200 रुपएकी गिरावट के साथ क्रमश: 29850 और 29650 रुपए प्रति दस ग्राम बंद हुये। गिन्नी के भाव 50 रुपए टूट कर 25250 रुपए प्रति आठ ग्राम बंद हुये।
चांदी तैयार के भाव 360 रू की गिरावट के साथ 54960 और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 575 रुपए की हानि के साथ 54565 रुपए किलो बंद हुये। चांदी सिक्का के भाव 200 रुपए टूटकर 80000 -81000 रू प्रति सैकड़ा बंद हुए। (एजेंसी)
First Published: Friday, March 8, 2013, 19:11