सोने का आयात शुल्क प्रति 10 ग्राम 459 डॉलर बढ़ा

सोने का आयात शुल्क प्रति 10 ग्राम 459 डॉलर बढ़ा

सोने का आयात शुल्क प्रति 10 ग्राम 459 डॉलर बढ़ानई दिल्ली : वैश्विक सर्राफा बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव के रुख के मद्देनजर सरकार ने सोने का आयात शुल्क मूल्य बढ़ाकर 459 डालर प्रति दस ग्राम कर दिया है। वहीं दूसरी ओर चांदी के आयात के लिए शुल्क दर को घटाकर 737 डालर प्रति किलो कर दिया है। शुल्क दर आधार मूल्य होता है, जिसके तहत सीमा शुल्क का निर्धारण किया जाता है।

पिछले महीने सोने का शुल्क मूल्य 440 डालर प्रति दस ग्राम और चांदी का 761 डालर प्रति किलोग्राम था। इस बारे में अधिसूचा केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड :सीबीईसी: ने जारी की। सरकार ने सोने के आयात शुल्क दर में इजाफा वैश्विक स्तर पर इसकी कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के मद्देनजर किया है। 31 मई को सिंगापुर में सोने का दाम बढ़कर 1421 डालर प्रति औंस पर पहुंच गया। हालांकि चांदी का दाम 2.24 प्रतिशत घटकर 22.27 डालर प्रति औंस पर आ गया।

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के अनुसार, अप्रैल-जून की अवधि में देश का सोने का आयात बढ़कर 300 से 400 टन के रिकार्ड स्तर पर पहुंचने की उम्मीद है। एक साल पहले इसी अवधि में यह 153 टन रहा था। राष्ट्रीय राजधानी में सोना इस समय 27,700 रुपये प्रति दस ग्राम पर चल रहा है। वहीं चांदी 44,500 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर है। (एजेंसी)

First Published: Sunday, June 2, 2013, 11:58

comments powered by Disqus