सोने, चांदी के दामों में गिरावट जारी, सोना 30250 रु/10 ग्राम

सोने, चांदी के दामों में गिरावट जारी, सोना 30250 रु/10 ग्राम

नई दिल्ली : कमजोर वैश्विक रूख के बीच स्टाकिस्टों की बिकवाली और कमजोर मांग के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में लगातार तीसरे दिन सोना, चांदी में गिरावट दर्ज की गयी। सोने के भाव 250 रु. की गिरावट के साथ 30,250 रु. प्रति दस ग्राम और चांदी के भाव औद्योगिक इकाइयों और आभूषण निर्माताओं की मांग कमजोर पड़ने से 475 रु. की हानि के साथ 49,025 रु. किलो रह गए। बाजार सूत्रों के अनुसार बाजार में मांग नही हैं क्योंकि श्राद्ध में हिन्दू लोगों में नयी खरीदारी को अशुभ माना जाता है।

उन्होंने बताया कि वैश्विक बाजार में एक सप्ताह में सोने में सबसे अधिक गिरावट आई। जिसका असर स्थानीय बाजार धारणा पर पड़ा। सिंगापुर में सोने के भाव 0. 9 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1313. 69 डॉलर प्रति औंस और चांदी के भाव 1 .4 प्रतिशत की हानि के साथ 21.48 डालर प्रति औंस रह गये।

घरेलू बाजार में सोना 99 . 9 और 99 . 5 शुद्ध के भाव 250 रु. की गिरावट के साथ 30,250 रु. और 30,050 रु. प्रति दस ग्राम बंद हुए। गिन्नी के भाव 100 रु. टूट कर 25,000 रु. प्रति आठ ग्राम बंद हुए। चांदी तैयार के भाव 475 रु. की गिरावट के साथ 49,025 रु. और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के साथ 575 रु. टूट 48,925 रु. प्रति किलो बंद हुए। चांदी सिक्का के भाव पूर्वस्तर 85,000 : 86,000 रु. प्रति सैकड़ा अपरिवर्तित बंद हुए। (एजेंसी)

First Published: Monday, September 23, 2013, 16:48

comments powered by Disqus