सचिन, आनंद, पेस, भारत रत्न के हकदार: भूटिया

सचिन, आनंद, पेस, भारत रत्न के हकदार: भूटिया

सचिन, आनंद, पेस, भारत रत्न के हकदार: भूटियाकोलकाता : पूर्व भारतीय फुटबाल कप्तान बाईचुंग भूटिया ने आज विश्वनाथन आनंद के पांच बार विश्व चैम्पियन बनने की उपलब्धि की तारीफ करते हुए कहा कि शतरंज का यह बादशाह लिएंडर पेस और सचिन तेंदुलकर के साथ भारत रत्न का हकदार है।

भूटिया ने कहा, हमारे पास बहुत कम विश्व चैम्पियन हैं। विश्व चैम्पियन बनना आसान नहीं है और आनंद ने ऐसा पांच बार किया है। यह सचमुच शानदार है, यह महान उपलब्धि है। वह शतरंज खिलाड़ियों के लिये आइकन है।

उन्होंने कहा, भारत रत्न से सम्मानित करना मेरा फैसला नहीं है। लेकिन अगर उन्हें नहीं दिया जाता है तो भी उनकी सफलता किसी से कमतर नहीं होगी। उनके अलावा सचिन तेंदुलकर और लिएंडर पेस हैं जो भारत रत्न के हकदार हैं। पेस ने 13 बार ग्रैंडस्लैम खिताब जीता है। (एजेंसी)

First Published: Saturday, June 2, 2012, 23:10

comments powered by Disqus