'हॉकी नाइंस से भारत को हो सकता है फायदा' - Zee News हिंदी

'हॉकी नाइंस से भारत को हो सकता है फायदा'

 

पर्थ : भारतीय हॉकी टीम के कप्तान भरत छेत्री का मानना है कि हॉकी नाइंस सुपर सीरीज जैसे नए प्रारूप में खेलना भारत के लिये दीर्घकालिक आधार पर फायदेमंद साबित हो सकता है। भारत उन चार देशों में से है जो लैंको इंटरनेशनल सुपर सीरीज हॉकी नाइंस में भाग ले रहे हैं।

 

छेत्री ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ नए प्रारूप में खेलने से भारत के ओलंपिक क्वालीफायर कार्यक्रम को फायदा होगा। कटिन यूनिवर्सिटी हॉकी ग्राउंड पर एक प्रचार कार्यक्रम में शिरकत करने आए छेत्री ने कहा, इस टूर्नामेंट में खेल रहे बाकी देश ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। हमें भी एक टूर्नामेंट में अच्छा अभ्यास करने का मौका मिलेगा।

 

उन्होंने कहा, इस टूर्नामेंट में गोल करने पर जोर है और क्वालीफायर में हमें यही करना है। हमें अधिक से अधिक गोल करने की आदत बनानी होगी। यह पूछने पर कि नया प्रारूप खिलाड़ियों को दुविधा में डाल सकता है, छेत्री ने कहा , हॉकी नाइंस में सिर्फ फिट टीमें अच्छा खेल सकेंगी लिहाजा यह फिटनेस के स्तर के आकलन का मौका है। उन्होंने कहा,  इसके बाद हम ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच भी खेलेंगे। फिर चैम्पियंस चैलेंज भी है जो पारंपरिक प्रारूप में ही खेले जायेंगे लिहाजा कोई दुविधा नहीं होगी। (एजेंसी)

 

First Published: Wednesday, October 19, 2011, 16:28

comments powered by Disqus