भारतीय हॉकी - Latest News on भारतीय हॉकी | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

हॉकी विश्व कप: कोच वाल्श चाहते हैं, `खुद पर भरोसा रखे भारतीय टीम`

Last Updated: Sunday, June 8, 2014, 16:50

भारतीय हॉकी कोच टेरी वाल्श चाहते हैं कि भारतीय टीम कल यहां एफआईएच पुरुष विश्व कप में गत चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले लीग मुकाबले में खुद को भरोसा रखे।

बेल्जियम के टाम बून पर काबू रखना जरूरी : सरदार

Last Updated: Friday, May 30, 2014, 19:27

भारतीय कप्तान सरदार सिंह का मानना है कि बेल्जियम के खिलाफ हाकी विश्व कप के पहले मैच में उनकी टीम की कामयाबी विरोधी ड्रैग फ्लिकर टाम बून को नियंत्रण में रखने पर निर्भर होगी।

भारतीय क्रिकेटरों ने हाकी टीम को दी शुभकामनाएं

Last Updated: Friday, May 30, 2014, 19:20

भारतीय क्रिकेट टीम के कुछ बड़े धुरंधरों ने सरदार सिंह की अगुवाई वाली हाकी टीम को शुभकामनाएं दी, जो कल यहां नीदरलैंड के द हेग में बेल्जियम के खिलाफ अपना विश्व कप अभियान शुरू करेगी।

लय में लौटी भारतीय हॉकी टीम, जर्मनी से 3-3 से ड्रा खेला

Last Updated: Tuesday, January 14, 2014, 00:07

पहले दो मैचों में शिकस्त के बाद भारत ने जोरदार वापसी की लेकिन अंतिम लम्हों में गोल गंवाने के कारण उसे पुरुष हाकी विश्व लीग फाइनल के अपने अंतिम पूल ए मैच में दुनिया की नंबर एक टीम और ओलंपिक चैम्पियन जर्मनी के हाथों 3-3 के ड्रा से संतोष करना पड़ा।

हॉकी विश्व कप: कोरिया के खिलाफ भारत के लिए करो या मरो का मुकाबला

Last Updated: Monday, December 9, 2013, 20:59

पहले दो मैचों में टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम को जूनियर हाकी विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश के लिये कल हर हालत में कोरिया को हराना होगा और कोरियाई टीम भी इस प्री क्वार्टर फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के इरादे से उतरेगी।

हॉकी विश्व कप: कनाडा के खिलाफ बड़ी जीत चाहेगा भारत

Last Updated: Saturday, December 7, 2013, 11:45

भारतीय हॉकी टीम मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में जारी हीरो जूनियर हॉकी विश्व कप के दूसरे दिन शनिवार को अपने दूसरे पूल मैच में कनाडा के साथ भिड़ेगी। भारत को पूल-सी के अपने पहले ही मैच में नीदरलैंड्स के हाथों 2-3 से हार मिली थी। खिताब की दौड़ में बने रहने के लिए भारत को अब बाकी के अपने दोनों पूल मैच हर हाल में जीतने होंगे।

लौट सकता है हॉकी का गौरव बशर्ते... : बलबीर सीनियर

Last Updated: Friday, November 29, 2013, 15:20

भारतीय हॉकी के मौजूदा स्तर से चिंतित महान खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर ने देश में खेल का खोया गौरव लौटाने के लिये एक ‘रोडमैप’ तैयार किया है जिसमें तीन चरण की राष्ट्रीय लीग का आयोजन शामिल है।

हॉकी विश्व कप के लिए भारत ने किया क्वालीफाई

Last Updated: Monday, November 4, 2013, 11:04

भारतीय पुरूष हॉकी टीम रविवार को राबोबैंक हॉकी विश्व कप के लिए आधिकारिक तौर पर क्वालीफाई कर गई।

जोहोर कप हॉकी : भारत ने किया खिताब पर कब्जा

Last Updated: Sunday, September 29, 2013, 23:39

भारतीय हॉकी टीम ने रविवार को तमन दाया स्टेडियम में हुए फाइनल मुकाबले में मलेशिया को 3-0 से मात देकर तीसरी सुल्तान जोहोर कप अंडर-21 हॉकी टूर्नामेंट जीत ली।

`विश्व कप से पहले कमजोरियों से पार पाने की जरूरत`

Last Updated: Saturday, August 31, 2013, 18:07

भारतीय टीम के अगले साल के विश्व कप में जगह तय करने पर हाकी खिलाड़ियों ने आज जमकर तारीफ की लेकिन साथ ही कहा कि हालैंड के हेग में अच्छा प्रदर्शन करने के लिये टीम को सभी विभागों में सुधार की जरूरत है।

भारतीय गोलकीपरों का सर्वश्रेष्ठ चाहते हैं स्टैनिफोर्थ

Last Updated: Thursday, August 29, 2013, 12:58

भारतीय टीम के गोलकीपिंग कोच डेव स्टैनिफोर्थ अभी तक निश्चित नहीं हैं कि अगर उन्हें लंबे समय के लिए यह जिम्मेदारी दी जाती है तो वह जारी रखना चाहेंगे या नहीं, लेकिन वह भारतीय गोलकीपरों को इस कम समय में दुनिया में सर्वश्रेष्ठ बनाने की कोशिश करना चाहते हैं।

यह दिन जिंदगी में आएगा, सोचा नहीं था: बिगन सोय

Last Updated: Sunday, August 11, 2013, 20:17

गांव में ईनाम में बकरी जीतने से लेकर पदक और नकद पुरस्कार जीतने तक जूनियर हॉकी टीम की गोलकीपर बिगन सोय ने अपने करियर में कई उतार चढाव देखे हैं।

TMC सांसद केडी सिंह बने भारतीय हॉकी महासंघ के अध्यक्ष

Last Updated: Monday, July 29, 2013, 18:07

तृणमूल के सांसद के डी सिंह को आज भारतीय हॉकी महासंघ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वह दिनेश रेड्डी का स्थान लेंगे जिन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

`शादी तो कर लेंगे, पहले पदक तो जीत लें`

Last Updated: Monday, July 15, 2013, 14:33

सुपरस्टार शाहरूख खान की तरह ‘सिक्स पैक’ रखने वाले भारतीय हाकी कप्तान सरदार सिंह की महिला प्रशंसकों की तादाद बहुत लंबी है लेकिन फिलहाल अगले दो साल उनका शादी का कोई इरादा नहीं है ।

FIH विश्व लीग: आयरलैंड पर बड़ी जीत दर्ज करने उतरेगा भारत

Last Updated: Wednesday, June 12, 2013, 19:57

भारतीय हॉकी टीम कल यहां एफआईएच विश्व लीग के तीसरे राउंड की पुरूष स्पर्धा के शुरूआती मैच में कमजोर आयरलैंड के खिलाफ होने वाले पहले मुकाबले में प्रबल दावेदार के रूप में शुरूआत करेगी।

`टीम में वापसी के लिए काम आई हरभजन की सलाह`

Last Updated: Sunday, June 2, 2013, 13:26

लंदन ओलंपिक के बाद भारतीय हाकी टीम में वापसी कर रहे स्टार ड्रैग फ्लिकर संदीप सिंह ने कहा है कि खराब दौर में उनके दोस्त और भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह से मिली सलाह उनके लिये कारगर साबित हुई ।

अजलान शाह हॉकी: पाक को हराकर भारत ने खोला जीत का खाता

Last Updated: Tuesday, March 12, 2013, 18:46

भारतीय हॉकी टीम ने मंगलवार को खेले गए अहम लीग मुकाबले में पाकिस्तान को 3-1 से हराकर 22वें सुल्तान अजलान शाह कप हॉकी टुर्नामेंट में अपनी जीत का खाता खोला है।

भारत में 7 साल के बाद द्विपक्षीय सीरीज खेलेगा पाकिस्तान

Last Updated: Tuesday, March 5, 2013, 10:21

पाकिस्तान हाकी टीम नयी दिल्ली से स्वीकृति मिलने के बाद अगले महीने पांच मैचों की श्रृंखला के लिए भारत का दौरा करेगी।

खेल मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद अजलन शाह में भारत की भागीदारी पर ड्रामा समाप्त

Last Updated: Tuesday, February 26, 2013, 23:50

खेल मंत्रालय ने मंगलवार को 22वें सुल्तान अजलान शाह कप हॉकी टूर्नामेंट के लिए भारत की पुरुष टीम को हवाई खर्च न देने सम्बंधी भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के फैसले को बदलते हुए टीम को मलेशिया जाने की अनुमति दे दी है लेकिन साथ ही साथ उसने हॉकी इंडिया (एचआई) को भविष्य में अपने लिए तय बजट को लेकर एहतियात बरतने की हिदायत दी है।

संदीप सिंह अजलान शाह कप से भी बाहर

Last Updated: Wednesday, February 6, 2013, 15:21

हॉकी इंडिया लीग में सर्वाधिक गोल दागने वाले खिलाड़ी संदीप सिंह को छह से 17 मार्च तक मलेशिया में होने वाले 22वें सुल्तान अजलान शाह कप आमंत्रण मैचों के लिए घोषित 18 सदस्यीय भारतीय हॉकी टीम में जगह नहीं दी गई है।

भारतीय हॉकी के लिए वरदान है HIL : नेग्रे

Last Updated: Monday, February 4, 2013, 09:26

अंतर्राष्ट्रीय हाकी महासंघ (एफआईएच) के अध्यक्ष लिएंड्रो नेग्रे ने रविवार को कहा कि हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) से हॉकी को लेकर अच्छा माहौल बना है जिससे भारतीय हॉकी को काफी फायदा होगा।

सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की दौड़ में सरदार सिंह

Last Updated: Friday, December 7, 2012, 15:04

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह एफआईएच वर्ष 2012 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की होड़ में हैं। वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी किसे चुना जाएगा, इसकी घोषणा शनिवार को मेलबर्न में होगी।

क्षमता से 65 प्रतिशत कम खेले: छेत्री

Last Updated: Tuesday, August 14, 2012, 19:31

भारतीय कप्तान भरत छेत्री ने लंदन ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम के लचर प्रदर्शन के लिए किसी एक खिलाड़ी की अंगुली नहीं उठाई और इसकी जगह आगे बढ़कर दोष स्वीकार करते हुए कहा कि पूर्व चैम्पियन टीम लंदन में अपनी क्षमता का 30 से 35 प्रतिशत ही खेली।

`हॉकी को सुधारने के लिए कड़े फैसले की जरूरत`

Last Updated: Tuesday, August 14, 2012, 16:35

लंदन ओलंपिक के सदमे से उबरने के लिये भारतीय हॉकी को अब स्पष्ट सोच और कुछ कड़े फैसलों की सख्त जरूरत है।

टीम ओलंपिक में खेलने के लायक नहीं थी : छेत्री

Last Updated: Saturday, August 11, 2012, 20:18

भारत के लंदन ओलंपिक खेलों में 12 देशों के बीच अंतिम स्थान पर रहने के कारण बेहद निराश कप्तान भरत छेत्री ने कहा कि उनकी टीम इतनी अच्छी नहीं है कि वह ओलंपिक जैसे बड़े टूर्नामेंट में खेल पाए।

सम्मान नहीं बचा पाई हॉकी टीम, अंतिम मैच भी हारी

Last Updated: Saturday, August 11, 2012, 17:17

भारतीय हॉकी टीम लंदन ओलम्पिक में फिसड्डी साबित हुई। शनिवार को खेले गए क्लासिफिकेशन मैच में दक्षिण अफ्रीका के हाथों मिली 2-3 की हार के बाद भारतीय टीम 12 टीमों में सबसे निचले स्थान पर रही।

ओलंपिक: भारतीय हॉकी टीम की लगातार पांचवीं हार

Last Updated: Wednesday, August 8, 2012, 08:55

भारतीय हॉकी टीम के ओलंपिक अभियान की इतिश्री आज सभी मैचों में हार के साथ हो गई। ओलंपिक के इतिहास में सबसे शर्मनाक प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम को आज आखिरी लीग मैच में बेल्जियम ने 3-0 से हरा दिया।

अंतिम मुकाबले में बेल्जियम से भिड़ेगी भारतीय हॉकी टीम

Last Updated: Tuesday, August 7, 2012, 12:58

लगातार चार हार झेलने के बाद लंदन ओलम्पिक में भारतीय हॉकी टीम अपने ग्रुप स्तर के पांचवें और अतिम मुकाबले में मंगलवार को बेल्जियम के खिलाफ मैदान में उतरेगी।

ओलंपिक में हमारा प्रदर्शन स्वीकार्य नहीं है: नोब्स

Last Updated: Monday, August 6, 2012, 17:04

भारतीय हॉकी टीम के ओलंपिक खेलों में अब तक के प्रदर्शन से निराश राष्ट्रीय कोच माइकल नोब्स ने अभी तक अपनी टीम के प्रदर्शन को ‘अस्वीकार्य’ करार दिया।

लंदन ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम अंतिम स्थान पर रहेगी!

Last Updated: Monday, August 6, 2012, 16:58

लंदन ओलंपिक में लगातार चार मैच गंवाने के बाद भारतीय हॉकी टीम पर अब 1996 के विश्व कप की तरफ अंतिम स्थान पर रहने का खतरा मंडराने लगा है और उसे अब इससे बचने के लिये कल यहां बेल्जियम के खिलाफ होने वाले मैच में हर हाल में बेहतर प्रदर्शन करके र्ढे पर लौटना होगा।

लंदन ओलंपिक: भारतीय हॉकी टीम का हार से आगाज

Last Updated: Monday, July 30, 2012, 22:30

लंदन ओलम्पिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम सोमवार को नीदरलैंड्स के खिलाफ अपने पहले मुकाबले में 3-2 से हार गई।

भारत को हर हाल में हॉकी में चाहिए ओलंपिक पदक : इग्नेस टिर्की

Last Updated: Sunday, July 8, 2012, 15:24

अनुभवी मिडफील्डर इग्नेस टिर्की का मानना है कि भारतीय हॉकी टीम पिछले 32 वर्षों में कोई बड़ी सफलता हासिल नहीं कर पायी लेकिन अब लंदन ओलम्पिक में उसे पदक जीतकर हॉकी के दीवाने इस देश में इस खेल को फिर से जीवित करना होगा।

ओलंपिक खेलों में भारतीय हॉकी का सुनहरा सफर

Last Updated: Tuesday, July 3, 2012, 18:58

दुनिया भर में हॉकी की धमक और चमक तो आज भी देखने को मिलती है। ओलंपिक में भारतीय हॉकी का सफर काफी शानदार रहा है। खासतौर पर जब हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का युग था। जब से ध्यानचंद युग की शुरुआत हुई तब से भारतीय हॉकी ने पटलकर पीछे नहीं देखा।

लंदन ओलंपिक के लिए हॉकी टीम की कमान छेत्री को

Last Updated: Monday, June 11, 2012, 18:23

लंदन ओलंपिक के लिये भारत की 16 सदस्यीय टीम की कमान गोलकीपर भरत छेत्री को सौंपी गई है जबकि अनुभवी फुल बैक इग्नेश टिर्की को भी टीम में शामिल किया गया है।

अजलन शाह कप के लिए हॉकी टीम घोषित

Last Updated: Thursday, April 12, 2012, 13:51

भारत ने 24 मई से तीन जून तक मलेशिया के इपोह में चलने वाले 21वें सुल्तान अजलन शाह कप टूर्नामेंट के लिये 18 सदस्यीय हॉकी टीम का चयन किया जिसमें गोलकीपर भरत छेत्री कप्तान होंगे।

पाकिस्तान जाएगी भारतीय हॉकी टीम

Last Updated: Monday, March 19, 2012, 15:09

मिडफील्डर गुरबाज सिंह पाकिस्तान में नौ अप्रैल से तीन देशों का अंतरराष्ट्रीय हाकी टूर्नामेंट खेलने जा रही भारत की 18 सदस्यीय डेवलपमेंट टीम की कप्तानी करेंगे।

ओलंपिक में नहीं होंगे हलप्पा और राजपाल

Last Updated: Monday, February 27, 2012, 13:51

ओलंपिक क्वालीफायर फाइनल में फ्रांस पर 8.1 की जीत से भारत के लंदन ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने के बाद हॉकी इंडिया ने 27 जुलाई से शुरू होने वाले इन खेलों के लिये आज 48 संभावितों की सूची की घोषणा की जिसमें सीनियर खिलाड़ी राजपाल सिंह और अजरुन हलप्पा का नाम नहीं है।

भारतीय हॉकी की आज पहली अग्निपरीक्षा

Last Updated: Saturday, February 18, 2012, 03:45

बीजिंग ओलम्पिक में हिस्सा लेने से चूकी भारतीय पुरुष हॉकी टीम मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में शनिवार से शुरू हो रहे लंदन ओलम्पिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में सिंगापुर के साथ अपना पहला मैच खेलेगी।

टीम पहले से अधिक 'हॉकी फिट' : डेविड

Last Updated: Thursday, January 12, 2012, 13:40

भारतीय हॉकी टीम को पहले से अधिक ‘हॉकी फिट’ बताते हुए टीम के फिजियोथेरेपिस्ट डेविड जान ने कहा कि टीम के फिटनेस स्तर में काफी सुधार आया है।

गलतियों से सीखने की जरूरत: नोब्स

Last Updated: Monday, December 5, 2011, 06:37

भारतीय हॉकी टीम के कोच माइकल नोब्स ने चैंपियन्स चैलेंज टूर्नामेंट में खिताबी हार पर निराशा व्यक्त की।

हॉकी: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराया

Last Updated: Monday, November 28, 2011, 03:11

भारतीय हॉकी टीम ने चैम्पियंस चैलेंज टूर्नामेंट में मेजबान दक्षिण अफ्रीका को 7-4 से मात दे दी।

'हॉकी नाइंस से भारत को हो सकता है फायदा'

Last Updated: Wednesday, October 19, 2011, 10:52

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान भरत छेत्री का मानना है कि हॉकी नाइंस सुपर सीरीज जैसे नए प्रारूप में खेलना भारत के लिये दीर्घकालिक आधार पर फायदेमंद साबित हो सकता है।

खुद को साबित करें खिलाड़ी: नोब्स

Last Updated: Saturday, September 24, 2011, 05:19

ड्रैग फ्लिकर संदीप सिंह और मिडफील्डर सरदारा सिंह को भारतीय हॉकी कोच माइकल नोब्स ने कहा है कि सिर्फ माफी से काम नहीं चलेगा बल्कि भविष्य में दोनों को साबित भी करना होगा.

प्रतिबंध के खिलाफ संदीप और सरदारा ने अपील की

Last Updated: Friday, September 16, 2011, 09:48

इन दोनों खिलाड़ियों को अनुशासनहीनता के आरोप में प्रतिबंधित कर दिया गया था

हॉकी टीम का सम्मान या अपमान!

Last Updated: Wednesday, September 14, 2011, 07:08

क्रिकेट के देश में एक बार फिर राष्ट्रीय खेल हॉकी को शर्मसार होना पड़ा है.

भारत से चैम्पियंस ट्रॉफी की मेजबानी छीनी

Last Updated: Tuesday, September 6, 2011, 09:34

अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने भारत से प्रतिष्ठित चैम्पियंस ट्रॉफी-2011 की मेजबानी छीन ली है.