अंतरिक्ष के लिए रवाना हुई चीन की पहली महिला

अंतरिक्ष के लिए रवाना हुई चीन की पहली महिला

अंतरिक्ष के लिए रवाना हुई चीन की पहली महिला बीजिंग : चीन की पायलट लियू यांग शनिवार को शेनझोउ-9 अंतरिक्षयान से दो पुरुष सहयात्रियों के साथ अंतरिक्ष के लिए रवाना हो गईं। अंतरिक्ष जाने वाली वह चीन की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री हैं।

चीन द्वारा पहली बार मानव सहित अंतरिक्ष यान को अंतरिक्ष में पृथ्वी का चक्कर लगा रहे स्टेशन तिआंगोंग-1 के साथ जुड़ने के लिए भेजा गया है।

शेनझोउ-9 अंतरिक्षयान जिउकुआन सेटेलाइट लांच सेन्टर से प्रक्षेपित किया गया। यह प्रक्षेपण केंद्र गांसू प्रांत में है। प्रक्षेपण के कुछ बाद यह उम्मीद के मुताबिक कक्षा में स्थापित हो गया।

कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद उड़ान के लिए चुने जाने के बाद राष्ट्रीय टेलीविजन पर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए लियू यांग ने कहा था, जब मैं पायलट थी, आसमान में उड़ती थी। अब मैं अंतरिक्ष यात्री हूं, अंतरिक्ष में उड़ूंगी। यह ज्यादा ऊंची और अच्छी उड़ान होगी।

लियू के साथ उनके दो पुरुष सहयात्री जिंग हेंगपिंग और लियू वांग भी इस मिशन पर रवाना हुए हैं। इस अभियान के सफल होने के बाद चीन अमेरिका और रूस के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाला तीसरा देश बन जाएगा। लियू के रवाना होने के साथ ही चीन अंतरिक्ष में किसी महिला को भेजने वाला तीसरा देश बन गया है। इससे पहले रूस और अमेरिका महिला को अंतरिक्ष में भेज चुके हैं।

चीन इससे पहले तीन बार मानव सहित अंतरिक्ष यानों का प्रक्षेपण कर चुका है । पहला प्रक्षेपण 2003 में किया गया था और इसके बाद 2005 एवं 208 में भी किया गया। (एजेंसी)

First Published: Saturday, June 16, 2012, 18:17

comments powered by Disqus