अंतरिक्ष में मिले पृथ्वी के दो हमशक्ल - Zee News हिंदी

अंतरिक्ष में मिले पृथ्वी के दो हमशक्ल




न्यूयॉर्क : सौर मंडल के बाहर एक तारे की परिक्रमा लगाते दो ग्रहों की पहचान की गई है जो आकार में पृथ्वी सरीखे हैं। वैज्ञानिकों को इससे अन्यत्र कहीं जीवन होने के उत्साहजनक संकेत मिले हैं।

 

कैम्ब्रिज में हार्वर्ड स्मिथसोनियन सेंटर फॉर एस्ट्रोफिजिक्स के फ्रैंकोइस फ्रेसिन ने बताया कि इस खोज से मालूम चलता है कि ऐसे ग्रह मौजूद हैं और उन्हें केपलर अंतरिक्षयान से ढूंढा जा सकता है। हमारे सूरज जैसे किसी तारे के चक्कर लगाने वाले वे अब तक पाए गए सबसे छोटे ग्रह हैं।फ्रेसिन ने कहा कि वैज्ञानिक धरती से बाहर इंसानों के संभावित बसेरे के लिए पृथ्वी के आकार के ग्रहों की तलाश में हैं।

 

नेचर में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक, एक ग्रह का व्यास धरती से महज तीन गुना ज्यादा है जबकि दूसरा ग्रह आकार में पृथ्वी का 90 फीसदी है। हमारे ग्रह की तरह ही उनकी सतह भी चट्टानों वाली है। वैज्ञानिक ने हालांकि बताया कि वे जीवन की संभावनाओं के लिहाज से बेहद गर्म हैं। उनका अनुमानित तापमान 760 सेल्सियस और 425 सेल्सियस है।

 

उन्होंने कहा कि अन्य ग्रह पर बैक्टिरिया या फफूंदी पाए जा सकते हैं या वहां जीवन का स्वरूप बिल्कुल अलग हो सकता है।2009 में लांच होने के बाद नासा का ग्रह खोजी केपलर टेलीस्कोप धरती के आकार वाले दर्जनांे ग्रहों की खोज कर चुका है।

(एजेंसी)

First Published: Wednesday, December 21, 2011, 12:59

comments powered by Disqus