Last Updated: Thursday, June 28, 2012, 15:27

बीजिंग : चीन के मानव युक्त अंतरिक्ष अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाले तीन अंतरिक्ष यात्री दो सप्ताह तक वहां रहने के बाद कल वापस आ जाएंगे। इन तीन अंतरिक्ष यात्रियों में एक महिला अंतरिक्ष यात्री और उसके दो सहयोगी हैं।
चीन के मानव युक्त अंतरिक्ष कार्यक्रम के एक प्रवक्ता ने आज कहा कि तीनों अंतरिक्ष यात्री कल शेनजोउ 9 यान से बीजिंग के स्थानीय समयानुसार सुबह करीब दस बजे पृथ्वी पर लौटेंगे। उनका यान इनर मंगोलिया के सिजिवांग बानेर कस्बे में उतरेगा। इस स्थान का उपयोग पूर्व के सभी शेनजोउ अंतरिक्ष अभियानों के लिए किया गया है। (एजेंसी)
First Published: Thursday, June 28, 2012, 15:27