एक अन्य सौरमंडल की पहली तस्वीर - Zee News हिंदी

एक अन्य सौरमंडल की पहली तस्वीर



लंदन :  न्यूजीलैंड के एक अंतरिक्ष विज्ञानी ने अपने ही घर में एक छोटे से दूरदर्शी से एक अन्य सौरमंडल की पहली गैर पेशेवर तस्वीर खींचने का दावा किया है। न्यूजीलैंड के अंतरिक्ष-छायाकार रोल्फ ओल्सेन ने एक अल्पायु सौरमंडल बीटा पिक्टोरिस के आसपास के मलबे और धूल के डिस्क की गैर पेशेवर तस्वीर प्रकाशित की है।

 

डेली मेल की खबर के अनुसार 1.2 करोड़ साल उम्र का यह दूसरा सौर मंडल हमारे सौरमंडल से करीब छह करोड़ वर्ष की दूरी पर हैं। ओल्सेन ने अपनी उपलब्धि पर कहा है,  मैं विश्वास करता हूं कि (मेरे प्रयास का) फल एक दूसरे सौर मंडल का पहली गैरपेशेवर तस्वीर बीटा पिक्टोरिस के चारों ओर प्रोटो प्लेनेटरी डिस्क आई। मैं इस तस्वीर को लेकर बहुत रोमांचित महसूस कर रहा हूं। उनकी वेधशाला ऑकलैंड के पश्चिम में वैटाकेरे पर्वतीय क्षेत्र के तितिरांगी में है।  (एजेंसी)

First Published: Sunday, November 27, 2011, 18:11

comments powered by Disqus