Last Updated: Sunday, November 13, 2011, 13:12
लंदन : हमारे सौर प्रणाली में चार विशाल ग्रह- बृहस्पति, शनि, नेप्चून और यूरेनस हैं लेकिन खगोलविदों ने ऐसे सबूत मिलने का दावा किया है कि सौर मंडल में पांचवा विशाल ग्रह भी था जो रहस्यपूर्ण ढंग से गहरे अंतरिक्ष में खो गया।
टेक्सास के सान अंटोनियो के साउथवेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों ने पाया कि ऐसा लगभग नामूमकिन है कि सौर प्रणाली चार बड़े ग्रहों के साथ आस्तित्व में आई। डेली मेल की खबर में बताया गया कि वैज्ञानिकों ने अपनी गणना में पाया कि चार विशाल ग्रहों के साथ सौर मंडल के मौजूदा संख्या और कक्षीय आकार पाने की संभावना महज 2.5 फीसदी ही थी लेकिन पांचवे विशाल ग्रह होने से वर्तमान अवस्था के विकसित होने की संभावना 10 गुना बढ़ जाती है।
अपनी गणना के लिए डेविड नेसवर्नी की अगुवाई में अनुसंधानकर्ताओं ने सौर मंडल के जन्म और धरती के विकास के 6,000 बनावटों का अध्ययन किया।
(एजेंसी)
First Published: Sunday, November 13, 2011, 18:50