Last Updated: Wednesday, December 28, 2011, 14:32
वाशिंगटन : हमारी आकाशगंगा के केन्द्र में स्थित ब्लैकहोल की ओर एक नया पिंड बहुत तेजी से बढ़ रहा है और संभावना है कि करीब 18 महीने में ब्लैकहोल उसे निगल लेगा।
यह संभावित घटना वर्ष 2013 में होगी। यह नया पिंड एक छोटे ग्रह के आकार का है। वह 50 लाख मील प्रतिघंटा की गति से ब्लैकहोल की ओर बढ़ रहा है। अगर यह घटना होती है तो वैज्ञानिकों के लिए अपनी तरह का पहला अवसर होगा।
इस पिंड को सबसे पहले चिली में स्थित ‘यूरोपियन सदर्न ऑबजर्वेटरीज वेरी लार्ज टेलीस्कोप’ की मदद से खोजा गया था और इसे गैस का बादल माना गया था। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, December 28, 2011, 20:02