पुरातत्वविदों ने खोजा आनुष्ठानिक स्नानागार

पुरातत्वविदों ने खोजा आनुष्ठानिक स्नानागार

पुरातत्वविदों ने खोजा आनुष्ठानिक स्नानागारजेरूसलम : पुरातत्वविदों ने जेरूसलम में एक दो हजार साल पुराना आनुष्ठानिक स्नानागार खोजा है। जो यहूदी कानून के अनुसार जल संग्रह की अत्यधिक परिष्कृत प्रणाली के तौर पर इस्तेमाल होता था। इजरायल प्राचीन धरोहर संरक्षण प्राधिकरण (आईएए) ने बुधवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक जेरूसलम के किरयत मेनाचेम के नजदीक सड़क निर्माण की तैयारियों के दौरान आनुष्ठानिक स्नानागार अथवा `मिकवेह` का पता चला।

आईएए के उत्खनन निदेशक बेन्यामिन स्टॉर्चन ने एक बयान में कहा, `हाल के वर्षों में जेरूसलम में खुदाई के दौरान अनेक आनुष्ठानिक स्नानागार मिल रहे हैं। लेकिन जल वितरण प्रणाली जो कि इस खुदाई में मिली है, अद्वितीय और असाधारण है।`

पुरातत्वविदों ने कहा, `एक भूमिगत कक्ष से युक्त आनुष्ठानिक स्नानागार में पैदल चलकर प्रवेश होता था। आनुष्ठानिक स्नानागार (अथवा मिकवेह) में तीन संग्रहण घाटियों से वर्षा जल आता था। जो कि स्नानागार की छत पर निर्मित था और शुद्ध जल नाले के जरिए कक्ष के अंदर आता था।` (एजेंसी)

First Published: Thursday, April 11, 2013, 14:57

comments powered by Disqus