Last Updated: Thursday, August 2, 2012, 18:01
लंदन : ब्राजील के वैज्ञानिकों ने देख न सकने वाले सांप की एक प्रजाति ढूंढ निकाली है। यह प्रजाति मेंढकों और सलामेंडर के काफी करीब है। डेली मेल में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार यह `आर्टेकोचोना एसेल्टी` इंजीनियरों को अमेजन से जुड़ी एक नदी पर बने पनबिजली बांध वाली जगह मिला।
जैव वैज्ञानिकों को छह सांप मिले। इनमें से प्रत्येक की लम्बाई करीब एक मीटर है। ये सांप मेडेरिया नदी के तल पर थे। ये सांप उन्हें पिछले साल नवम्बर में मिले थे लेकिन वैज्ञानिक अब जाकर उनका सही वर्गीकरण कर पाए हैं।
जैव वैज्ञानिक जूलियन तुपान का कहना है कि यह दुर्लभ जीव 1968 में पहली बार नजर आने के बाद कभी-कभार ही दिखाई देता है। सांप जैसा दिखने के बावजूद यह सरीसृप नहीं बल्कि मेंढक और सलामेंडर के काफी करीब है। यह जीव अपनी त्वचा से सांस लेता है और संभवत: छोटी मछलियां और कीड़े खाता था। लेकिन अब तक साबित कुछ नहीं हो सका है। (एजेंसी)
First Published: Thursday, August 2, 2012, 18:01