मंगल पर पहली बार चट्टान के संपर्क में आया रोवर

मंगल पर पहली बार चट्टान के संपर्क में आया रोवर

मंगल पर पहली बार चट्टान के संपर्क में आया रोवरवाशिंगटन : नासा के क्यूरोसिटी रोवर ने मंगल की सतह पर एक चट्टान को पहली बार स्पर्श किया है। रोवर और चट्टान का यह संपर्क वैज्ञानिकों को उम्मीद से कहीं ज्यादा असामान्य लग रहा है।

एक फुटबॉल जितनी बड़ी और पिरामिड की आकृति वाली इस चट्टान को रोवर ने पहली बार दो सप्ताह पहले स्पर्श किया था। रोवर ने चट्टान में दर्जनों बार लेजर प्रकाश से प्रहार किया था।

इस संपर्क के परिणामों से वैज्ञानिक आश्चर्य में हैं। उन्होंने कल कहा कि यह मंगल की सतह पर मौजूद अन्य चट्टानों जैसी नहीं है। इसमें सोडियम और पोटेशियम की मात्रा कुछ ज्यादा है। वैज्ञानिक एडवर्ड स्टोल्पर ने कहा कि यह चट्टान पृथ्वी पर स्थित हवाई में पाई जाने वाली दुर्लभ ज्वालामुखीय चट्टानों जैसी हैं। वे चट्टानें गहराई में, भारी दबाव वाली उन जगहों पर बनती हैं जहां कभी पानी मौजूद रहा हो। हालांकि वैज्ञानिकों को यह ज्ञात नहीं है कि मंगल की सतह पर पाई गई यह चट्टान कितनी पुरानी है। (एजेंसी)

First Published: Friday, October 12, 2012, 09:10

comments powered by Disqus