सात नए ग्रहों की खोज, दो पर जीवन की संभावना

सात नए ग्रहों की खोज, दो पर जीवन की संभावना

सात नए ग्रहों की खोज, दो पर जीवन की संभावना वाशिंगटन : नासा की नए उपग्रहों की खोज करने वाले टेलिस्कोप केप्लर ने पृथ्वी के समान सात नए उपग्रहों को खोज निकाला है। सातों उपग्रह एक ही तारे का चक्कर लगाने वाले उपग्रह हैं। इनमें से दो उपग्रहों की कक्षा अत्यधिक गर्म और अत्यधिक शीत क्षेत्र के मध्य में है। विशेषज्ञों का कहना है कि इन दो उपग्रहों पर जीवन की सम्भावना हो सकती है।

नासा के कैलिफोर्निया स्थित एमेस अनुसंधान केंद्र के केप्लर अभियान के मुख्य खोजकर्ता विलियम बोरुकी ने कहा कि हमने किसी अन्य सौरमंडल के जीवन की सम्भावना वाले क्षेत्र में दो उपग्रहों को खोज की है। अब तक खोजे गए उपग्रहों में इन दोनों उपग्रहों पर जीवन की सर्वाधिक सम्भावना है। दोनों उपग्रहों को केप्लर-62ई और केप्लर-62एफ नाम दिया गया है, जबकि इसके तारे का नाम केप्लर-62 रखा गया है। उन्होंने कहा कि दोनों ग्रहों का आकार लगभग पृथ्वी के बराबर है। (एजेंसी)

First Published: Friday, April 19, 2013, 19:47

comments powered by Disqus