साल 2020 में मंगल पर नया रोवर भेजेगा नासा

साल 2020 में मंगल पर नया रोवर भेजेगा नासा

साल 2020 में मंगल पर नया रोवर भेजेगा नासाशिकागो : मंगल ग्रह पर मानव को भेजने के अभियान की तैयारी में जुटी अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की योजना वर्ष 2020 में लाल ग्रह पर एक नया रोवर भेजने की है। नासा ने क्यूरोसिटी रोवर द्वारा किए गए पहले मृदा परीक्षण के नतीजे जारी करते हुए यह घोषणा की।

क्यूरोसिटी को मंगल की मिट्टी में जीवन के लिए जरूरी तत्व जैसे पानी और ऑक्सीजन के कुछ अवशेष मिले थे। नासा के प्रशासनिक अधिकारी चार्ल्स बोल्डेन ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति बराक ओबामा का प्रशासन मंगल अन्वेषण कार्यक्रम के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि इस अगले अभियान के जरिए हम मंगल ग्रह के अन्वेषण के क्षेत्र में विश्वभर में अमेरिकी नेतृत्व सुनिश्चित करना चाहते हैं। वर्ष 2030 के दशक में मंगल पर मानव को भेजने की दिशा में यह एक अहम कदम होगा। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, December 5, 2012, 09:21

comments powered by Disqus