Last Updated: Tuesday, July 17, 2012, 18:11

वाशिंगटन : अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन एक कार्यकाल में सबसे ज्यादा विदेशी दौरा करने वाली अपने देश की विदेश मंत्री बन गई हैं।
हिलरी ने पूर्व विदेश मंत्री मैडलीन अलब्राइट का रिकॉर्ड पिछले महीने उस वक्त तोड़ दिया, जब वह फिनलैंड पहुंची थीं। फिनलैंड 99 वां देश था, जहां हिलेरी आधिकारिक दौरे पर पहुंची।
विदेश दौरों को अगर राजनयिक उपलब्धियों का आधार माना जाए तो हिलेरी क्लिंटन अमेरिका की सबसे सफल विदेश मंत्री कही जाएंगी।
साल 2009 में विदेश मंत्री बनने के बाद से हिलेरी ने 351 दिन आधिकारिक दौरों में खर्च किए। इस दौरान उन्होंने 102 देशों का दौरा किया और 843,839 मील का सफर तय किया।
मैडलीन ने अपने कार्यकाल में 98 देशों का दौरा किया था। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, July 17, 2012, 18:11