`26/11 से भारत-पाक संबंधों में आ रही है अड़चन`

`26/11 से भारत-पाक संबंधों में आ रही है अड़चन`

लंदन : नौसेना प्रमुख एडमिरल निर्मल वर्मा ने कहा है कि आतंकवाद की समस्या तथा 26/11 के मुंबई हमलों के षड्यंत्रकर्ताओं को दंडित करने की दिशा में अधिक प्रगति नहीं होने पर भारत-पाक संबंधों में प्रगति में अड़चन आ रही है।

एडमिरल वर्मा ने यहां एक सम्मेलन में भारतीय पड़ोस का आकलन करते हुए कहा कि भारत और चीन में विभिन्न समानताएं हैं। लेकिन इनके बीच एक ऐतिहासिक, अनसुलझा सीमा विवाद है जिस पर एक दूसरे की सामारिक भागदारी को लेकर दबाव है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद की समस्या और मुंबई हमलों के षड्यंत्रकर्ताओं को सजा दिलाने में प्रगति के अभाव से द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति में अड़चन आ रही है।

वर्मा ने कहा कि सर क्रीक सीमा मुद्दे ने भारत की इन मंशाओं को दोहराया है कि वह अपने पश्चिमी पड़ोसी के साथ राजनयिक माध्यमों के जरिये संवाद चाहता है। श्रीलंका के बारे में नौसेना प्रमुख ने कहा कि भारत आतंरिक रूप से विस्थापित लोगों की दुर्दशा के बारे में चिंता जताता रहा है जिनके लिए उसने मजबूत सहायता प्रदान की है।

अन्य सशस्त्र बलों के साथ अभ्यास और संबंधों के बारे में उन्होंने कहा कि नौसेना के सहयोग की पहल के तहत नौसेन के कुछ जहाज पूर्वी एवं दक्षिणी चीन में संयुक्त अ5यास के बाद लौट रहे हैं। विमान वाहक आईएनएस विराट सहित कुछ जहाज भूमध्य सागर में हैं। उन्होंने कहा कि नौसेना ने मित्र देशों के 853 कर्मियों को प्रशिक्षित किया है तथा आने वाले समय में यह संख्या बढ़ना तय है। (एजेंसी)

First Published: Monday, June 25, 2012, 23:13

comments powered by Disqus