नौसेना प्रमुख - Latest News on नौसेना प्रमुख | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

राजनाथ सिंह से मिले वायुसेना एवं नौसेना प्रमुख

Last Updated: Thursday, June 5, 2014, 19:46

रक्षा राज्य मंत्री राव इंदरजीत सिंह और वायुसेना एवं नौसेना प्रमुख प्रमुख गुरुवार को गृह मंत्री राजनाथ सिंह से उनके कार्यालय पर मिले।

हादसों को टालना नए नौसेना प्रमुख के लिए शीर्ष प्राथमिकता

Last Updated: Thursday, April 17, 2014, 19:14

कई हादसों के चलते अपने पूर्ववर्ती के इस्तीफे के बाद नौसेना की कमान संभालने वाले नए नौसेना प्रमुख एडमिरल रोबिन धोवन ने आज कहा कि बल यह सुनिश्चित करेगा कि इस प्रकार के हादसे भविष्य में नहीं हों और जवान शार्टकट अपनाए बिना तय नियमों का पालन करें।

आर के धोवन बने नए नौसेना प्रमुख

Last Updated: Thursday, April 17, 2014, 13:08

एक के बाद एक हुई दुर्घटनाओं के मद्देनजर नौसेना प्रमुख के पद से डी के जोशी के इस्तीफा देने के करीब दो माह बाद, रॉबिन के धोवन ने गुरुवार को इस पद का भार संभाल लिया।

नौसेना प्रमुख का पद खाली होना राष्ट्रीय सुरक्षा की अनदेखी : भाजपा

Last Updated: Saturday, March 22, 2014, 17:48

नौसेना प्रमुख का पद लगभग एक महीने से रिक्त रहने पर चिंता जताते हुए भाजपा ने आज कांग्रेस नीत संप्रग सरकार के ‘मामले लंबित रखने’ के आचरण की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि इससे देश की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है।

पनडुब्बी हादसे की जिम्मेदारी लेने पर मैं दृढ़ था : डीके जोशी

Last Updated: Thursday, February 27, 2014, 21:30

नौसेना प्रमुख पद से इस्तीफा देने के एक दिन बाद एडमिरल डी.के. जोशी ने अपने सहकर्मियों को लिखे पत्र में कहा कि वह दुर्घटनाओं की जिम्मेदारी लेने के लिए ‘दृढ़’ हैं।

नौसेना प्रमुख एडमिरल डीके जोशी का इस्तीफा

Last Updated: Wednesday, February 26, 2014, 23:42

नौसेना प्रमुख एडमिरल डीके जोशी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। नौसेना में हाल के दिनों में कई हादसों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए नौसेना प्रमुख ने यह इस्तीफा दिया है।

भारत ने श्रीलंकाई नौसेना को प्रशिक्षण की पेशकश की

Last Updated: Saturday, November 30, 2013, 00:23

भारत ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के तहत श्रीलंकाई नौसेना के अधिकारियों को प्रशिक्षण देने की पेशकश की है। भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल डीके जोशी ने शुक्रवार को यह पेशकश राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के साथ मुलाकात के दौरान की।

यह तोड़फोड़ की घटना नहीं : नौसेना प्रमुख

Last Updated: Wednesday, August 14, 2013, 17:59

नौसेना प्रमुख ने बुधवार को कहा कि एक भारी विस्फोट के बाद पनडुब्बी के डूबने की घटना के पीछे तोड़फोड़ की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता, लेकिन इसकी संभावना न के बराबर है।

`देश को जीवंत युद्धपोत उद्योग की जरूरत`

Last Updated: Tuesday, March 26, 2013, 21:38

नौसेना प्रमुख एडमिरल डी.के. जोशी ने मंगलवार को कहा कि देश को युद्धपोत निर्माण के एक जीवंत एवं दक्ष उद्योग की जरूरत है। इसके साथ ही उन्होंने स्वदेशीकरण की भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता दोहराई।

नई तकनीक में महारत, बदलाव को अपनाना चुनौतियां हैं: जोशी

Last Updated: Saturday, December 15, 2012, 19:29

नौसेना प्रमुख एडमिरल डी. के. जोशी ने आज कहा कि भारतीय सैन्य बल में तेजी से आधुनिकीकरण हो रहा है इसमें तेजी से बदलाव आ रहे हैं । उन्होंने कहा कि अधिकारियों को अपने काम के दौरान चुनौतियों से निपटने के कौशल से लैस किया जाना चाहिए।

`2013 के अंत तक नौसेना में शामिल होगा गोर्शकोव`

Last Updated: Monday, December 3, 2012, 18:40

नौसेना प्रमुख एडमिरल डी के जोशी ने आज कहा कि वर्तमान समय में रूस में परीक्षणों के दौर से गुजर रहे बहुप्रतिक्षित विमानवाहक पोत एडमिरल गोर्शकोव को अगले साल के अंत तक भारतीय नौसेना में शामिल कर लिया जायेगा ।

`दक्षिण चीन सागर में अपने हितों की रक्षा करेगा भारत`

Last Updated: Monday, December 3, 2012, 20:33

चीनी नौसेना के तेजी से आधुनिकीकरण पर ‘गंभीर चिंता’ जताते हुए नौसेना प्रमुख एडमिरल डीके जोशी ने सोमवार को स्पष्ट किया कि दक्षिण चीन सागर में भारत अपने हितों की रक्षा करेगा, भले ही इसका अर्थ वहां बल भेजना हो।

देवेंद्र जोशी ने नौसेना प्रमुख का कार्यभार संभाला

Last Updated: Friday, August 31, 2012, 14:08

पनडुब्बी भेदी युद्ध विशेषज्ञ एडमिरल देवेंद्र कुमार जोशी ने शुक्रवार को नए नौसेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाल लिया। जोशी (58) ने आज सेवानिवृत्त हुए एडमिरल निर्मल वर्मा की जगह ली है।

‘26/11 जैसे हमलों से निबटने को तैयार नौसेना’

Last Updated: Tuesday, August 7, 2012, 22:18

नौसेना प्रमुख एडमिरल निर्मल वर्मा ने मंगलवार कहा कि नौसेना 26/11 जैसे आतंकवादी हमलों से निबटने के लिए तैयार है, लेकिन समुद्री बल की प्रमुख चिंता सरकार और सरकार से इतर ताकतों का एकजुट होना है।

`26/11 से भारत-पाक संबंधों में आ रही है अड़चन`

Last Updated: Monday, June 25, 2012, 23:13

नौसेना प्रमुख एडमिरल निर्मल वर्मा ने कहा है कि आतंकवाद की समस्या तथा 26/11 के मुंबई हमलों के षड्यंत्रकर्ताओं को दंडित करने की दिशा में अधिक प्रगति नहीं होने पर भारत-पाक संबंधों में प्रगति में अड़चन आ रही है।

वाइस एडमिरल डीके जोशी होंगे नए नौसेना प्रमुख

Last Updated: Tuesday, June 5, 2012, 21:55

पश्चिमी नौसेना कमान के प्रमुख वाइस एडमिरल देवेंद्र कुमार जोशी देश के नए नौसेना प्रमुख होंगे। वह 31 अगस्त को वर्तमान नौसेना प्रमुख एडमिरल निर्मल वर्मा के सेवानिवृत्त होने के बाद पद ग्रहण करेंगे। पनडुब्बी रोधी जंग के विशेषज्ञ 58 वर्षीय जोशी का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा।

नई चीनी बैलिस्टिक मिसाइल से खतरा

Last Updated: Friday, December 2, 2011, 16:42

नौसेना प्रमुख एडमिरल निर्मल वर्मा ने कहा कि चीन द्वारा विकसित की जा रही एक नई बैलिस्टिक मिसाइल ने क्षेत्र में एक अलग तरह का खतरा पैदा कर दिया है जिसके लिए नए कदमों की जरूरत है।

पाकिस्तान: नए नौसेना प्रमुख ने पद संभाला

Last Updated: Friday, October 7, 2011, 11:07

एडमिरल मोहम्मद आसिफ संडीला ने शुक्रवार को पाकिस्तान के नए नौसेना प्रमुख का पदभार संभाला.