Last Updated: Wednesday, March 13, 2013, 10:01
मास्को : मास्को के शेरेमेटयेवो अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने सोमवार को एक रूसी नागरिक को 26000 हीरों के साथ गिरफ्तार किया। सभी हीरे का वजन 166 ग्राम (630 कैरेट) है।
यात्री की पहचान का खुलासा नहीं किया गया है। वह दुबई से आए एक विमान से मास्को पहुंचा था। उसने विभिन्न आकार और रंगों के हीरे एप्पल आईफोन 5 के बक्से में छिपा रखे थे। सीमा शुल्क प्रेस सर्विस ने एक बयान में कहा है कि विशेषज्ञों ने हीरों की कीमत 50 लाख रूबल (162000 अमेरिकी डॉलर) होने का अनुमान लगाया है।
गिरफ्तार यात्री ने बताया कि उसके एक परिचित ने उसे इसे मास्को में सौंपने के लिए कहा था। रूसी कानून के मुताबिक 10000 यूरो से ज्यादा का सामान सीमा शुल्क के दायरे में आता है और देश में आने से पहले इसकी घोषणा जरूरी है। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, March 13, 2013, 10:01