Last Updated: Tuesday, July 31, 2012, 12:27
वाशिंगटन : अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन अपनी 10 दिवसीय अफ्रीका यात्रा पर रवाना होंगी। वह दक्षिणी सूडान भी जाएंगी।
विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता विक्टोरिया नूलैंड ने कहा कि इस सप्ताह शुरू हो रही विदेशी मंत्री की यात्रा का मकसद आर्थिक विकास, शांति और सुरक्षा को मजबूत करना है ।
उन्होंने कहा कि हिलेरी सबसे पहले आज सेनेगल जायेंगी। इसके बाद वह दुनिया के सबसे नए देश दक्षिणी सूडान की यात्रा पर भी जाएंगी। उनका उगांडा, केन्या, मलावी और दक्षिण अफ्रीका भी जाने का कार्यक्रम है।
दक्षिण अफ्रीका में हिलेरी पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला से मुलाकात करेंगी और अमेरिका दक्षिण अफ्रीका रणनीतिक संवाद में हिस्सा लेंगी। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, July 31, 2012, 12:27