अमेरिका: अगले सप्ताह ऑफिस लौटेंगी हिलेरी क्लिंटन

अमेरिका: अगले सप्ताह ऑफिस लौटेंगी हिलेरी क्लिंटन

अमेरिका: अगले सप्ताह ऑफिस लौटेंगी हिलेरी क्लिंटन वाशिंगटन : दिमाग में खून का थक्का जमने का उपचार कराने के बाद अपने न्यूयार्क स्थित आवास पर स्वास्थ लाभ कर रहीं अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन अगले सप्ताह कार्यालय लौटेंगी।

अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता विक्टोरिया नूलैंड ने कहा कि विभाग के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों ने उनसे बात की है। वह कार्यालय लौटने को उत्सुक हैं। हिलेरी के दिमाग में खून का थक्का जमने की परेशानी का पता दिसंबर में चला था। इसके बाद न्यूयार्क के एक अस्पताल में उनका कुछ दिनों तक उपचार किया गया और बुधवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वह फिलहाल न्यूयार्क में अपने आवास पर आराम कर रही है।

हिलेरी (65) को सात दिसंबर से सार्वजनिक तौर पर नहीं देखा गया है। विक्टोरिया ने कहा कि विदेश मंत्री अगले सप्ताह कार्यालय पहुंचने की योजना बना रही है। विदेश विभाग के अनुसार हिलेरी क्लिंटन घर से ही अधिकारियों से बात करके और दस्तावेज मंगाकर काम कर रही हैं। (एजेंसी)

First Published: Friday, January 4, 2013, 11:13

comments powered by Disqus