अमेरिका उत्तर कोरिया से बातचीत करने को तैयार: केरी--US, Japan offer new North Korea nuclear talks

अमेरिका उत्तर कोरिया से बातचीत करने को तैयार: केरी

अमेरिका उत्तर कोरिया से बातचीत करने को तैयार: केरीटोक्यो : अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने टोक्यो में कहा कि उनका देश उत्तर कोरिया से बातचीत करने के लिए तैयार है लेकिन प्योंगयांग को उसकी अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के सम्मान के लिए सार्थक कदम उठाने होंगे।

उन्होंने कहा ‘अमेरिका परमाणु निरस्त्रीकरण पर यथार्थपूर्ण और विश्वसनीय बातचीत करने के लिए तैयार है लेकिन यह प्योंगयांग पर निर्भर है। उत्तर कोरिया ने जो प्रतिबद्धताएं जताई हैं, उनके सम्मान के लिए उसे सार्थक कदम उठाने चाहिए।’ केरी का तीन दिवसीय एशिया दौरा आज तोक्यो में संपन्न हो रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री शिन्जो एबे से मुलाकात के बाद कहा कि चीन और दक्षिण कोरिया में बातचीत से यह पहले ही जाहिर हो गया है कि दुनिया एक स्वर में बोल रही है।

उन्होंने कहा ‘निश्चित रूप से एक बात पर हम एकमत हैं। इस पर कोई भ्रम नहीं हो सकता। उत्तर कोरिया के खतरनाक परमाणु प्रक्षेपास्त्र कार्यक्रम से न केवल उसके पड़ोसियों के लिए बल्कि उसके अपने ही लोगों के लिए खतरा है।’ (एजेंसी)

First Published: Monday, April 15, 2013, 09:05

comments powered by Disqus