अमेरिकी नागरिकों को मिस्र की यात्रा न करने की सलाह

अमेरिकी नागरिकों को मिस्र की यात्रा न करने की सलाह

वाशिंगटन : मिस्र में मौजूदा अशांति और व्यापक विरोध प्रदर्शनों के बाद लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी को अपदस्थ किए जाने के बीच अमेरिका ने अपने नागरिकों को मिस्र की यात्रा से बचने की सलाह दी है और वहां रह रहे अमेरिकियों को मिस्र छोड़ देने के लिए कहा है।

मुर्सी को सत्ता से हटाए जाने के कुछ ही घंटों में जारी बयान में कहा गया कि अमेरिकी विदेश मंत्रालय अमेरिकी नागरिकों को परामर्श देता है कि वे मिस्र की यात्रा से बचें। मिस्र में जारी राजनीतिक और सामाजिक अशांति के कारण मंत्रालय मिस्र में रह रहे अमेरिकियों को वहां से निकलने की सलाह देता है।

विदेश मंत्रालय ने वर्तमान राजनीतिक और सामाजिक अशांति के चलते मिस्र में सामान्य अमेरिकी स्टाफ और उनके परिवार को वहां से निकल जाने के आदेश दिए हैं। मंत्रालय ने कहा कि दिसंबर 2012 में संवैधानिक जनमत संग्रह और मिस्र की 25 जनवरी क्रांति की वषर्गांठ से पहले तेज हुई राजनीतिक अशांति के निकट भविष्य में और ज्यादा बिगड़ जाने की आशंका है। (एजेंसी)

First Published: Thursday, July 4, 2013, 12:57

comments powered by Disqus