उ.कोरिया से सतर्क रहना जरूरी: पेनेटा - Zee News हिंदी

उ.कोरिया से सतर्क रहना जरूरी: पेनेटा

वाशिंगटन : दक्षिण कोरिया की यात्रा से लौटे अमेरिकी रक्षा सचिव लियोन पेनेटो का कहना है कि अमेरिका उत्तर कोरिया के आसपास के क्षेत्रों में हर दिन युद्ध जैसी स्थिति को महसूस करता है। पेनेटा ने कहा कि इससे सतर्क रहने की जरूरत है। 'द पोलिटिको' ने पेनेटा के इस बयान को प्रमुखता से प्रकाशित किया है। लियोन पेनेटा ने कहा कि उत्तर कोरिया अभी भी बड़ा खतरा बना हुआ है और अमेरिका इससे अपने सहयोगी की रक्षा के लिए परमाणु सुरक्षा कवच को बनाए रखेगा।

 

अपने एशिया दौरे के अंतिम चरण में पेनेटा बुधवार को दक्षिण कोरिया पहुंचे थे। जहां वे मध्य सियोल में योंगसान में स्थित अमेरिकी सेना के बेस में सैनिकों से मिले। पेनेटा अपने इस दौरे पर इंडोनेशिया और जापान भी गए थे। दक्षिण कोरिया में अमेरिकी सेना उत्तर कोरिया के साथ 1950-53 में हुए युद्ध के वक्त से ही है। चोसुन अबो अखबार में प्रकाशित एक खबर के मुताबिक, अमेरिकी रक्षा मंत्री ने दक्षिण कोरिया की रक्षा की बात दोहराई।

 

दक्षिण कोरिया ने पिछले साल उत्तर कोरिया के सीमाओं पर दो बड़े हमले करने का आरोप लगाया है।
अखबार ने पेनेटा के हवाले से लिखा है कि एक साथ काम करते हुए हमारी सेनाएं हमेशा उत्तरी कोरिया से मुकाबला करने के लिए तैयार रहेंगी और अगर वह हमारे खिलाफ जंग छेड़ता है तो उसे हराने के लिए भी तैयार रहेंगी। (एजेंसी)

First Published: Friday, April 20, 2012, 22:47

comments powered by Disqus