उत्तर कोरिया ने फिर दी गोलीबारी की धमकी

उत्तर कोरिया ने फिर दी गोलीबारी की धमकी

सोल: उत्तर कोरिया ने अपने सीमावर्ती द्वीप पर वर्ष 2010 की तरह गोलीबारी करने की धमकी दी है। इस बीच दक्षिण कोरिया कल हमले की दूसरी बरसी मनाने की तैयारी में है जिसमें चार लोग मारे गये थे।

दक्षिण कोरिया ने विवादित येलो सागर की सीमा के निकट येओंपेओंग द्वीप पर कई कार्यक्रमों की योजना बनाई है। इस क्षेत्र में कल एक सैन्य अभ्यास भी किया जाएगा।

उत्तरी कोरिया स्मारक गतिविधियों को लेकर प्रतिकूल प्रचार कर रहा है। सरकारी कोरियाई सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने एक सैन्य प्रवक्ता के हवाले से इस द्वीप पर दूसरे सैन्य हमले की धमकी दी है।

प्रवक्ता ने बताया कि येओंपेओंग द्वीप पर स्मृति समारोह द्वीप में फिर से समस्या उत्पन्न कर सकता है ।

23 नवंबर 2010 को इस द्वीप पर किये गये हमले में दो दक्षिण कोरियाई नौसैनिकों और दो नागरिकों की मौत हो गयी थी। यह घटना वर्ष 1950-53 में हुये कोरियाई युद्ध के बाद सबसे गंभीर सीमाई घटना थी।

उत्तर कोरिया ने कहा कि दक्षिण के सैन्य अभ्यास के चलते यह हमला किया गया था। उसने दावा किया था कि अ5यास के परिणाम स्वरूप बम के गोले समुद्री सीमा के उसके ओर के हिस्से में गिर रहे हैं। (एजेंसी)


First Published: Thursday, November 22, 2012, 11:12

comments powered by Disqus