उत्तर कोरिया : सेना प्रमुख को पद से हटाया

उत्तर कोरिया : सेना प्रमुख को पद से हटाया

प्योंगयांग : उत्तर कोरिया के सेना प्रमुख वाइस मार्शल री योंग हो को उनकी बीमारी के कारण पद से हटा दिया गया है। उन्हें कई अन्य पदों से भी हटा दिया गया है।

समाचार एजेंसी `सिन्हुआ` के अनुसार, यह निर्णय वर्कर्स पार्टी ऑफ कोरिया की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो की रविवार को हुई बैठक में लिया गया।

बैठक में री को राजनीतिक ब्यूरो की प्रधान परिषद की सदस्यता, वर्कर्स पार्टी ऑफ कोरिया की केंद्रीय समिति की सदस्यता तथा वर्कर्स पार्टी ऑफ कोरिया के केंद्रीय सैन्य आयोग के उपाध्यक्ष पद से हटा दिया गया है।

बैठक में राजनीतिक ब्यूरो की प्रधान परिषद के सदस्य और वर्कर्स पार्टी ऑफ कोरिया की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य शामिल थे। (एजेंसी)

First Published: Monday, July 16, 2012, 15:56

comments powered by Disqus