Last Updated: Thursday, August 23, 2012, 13:34
अबूजा : उत्तरी नाइजीरिया के डमतुरू शहर के बाहरी इलाके में इस्लामी उग्रवादी समूह बोको हरम के संदिग्ध बंदूकधारियों के हमले में कम से कम दो लोग मारे गए। हमलावरों ने मोडू बुरा (30) और अहमद अली (39) की हत्या कर दी तथा एक प्राथमिक विद्यालय, एक शिया अदालत और डमतुरू के गिनीरी गांव में एक पुलिस चौकी में आग लगा दी।
योबे राज्य के पुलिस प्रवक्ता तोयीन गाबदेगेशिन ने बताया कि बंदूकधारियों ने घर में घुसकर दो व्यक्यिों को मार डाला। डर की वजह से अन्य ग्रामीण जंगल में भाग गए। प्रवक्ता के मुताबिक, डमतुरू के नजदीक अन्य गांवों के लोगों ने भी गोली चलने की आवाज सुनी।
बोको हरम ने नाइजीरिया के उत्तरी शहर में इस्लामी अमीरात स्थापित करने के लिए लड़ाई छेड़ रखी है। इस महीने की शुरुआत में बोको हरम के एक आत्मघाती हमलावर ने डमतुरू में एक पुलिस जांच चौकी पर हमला कर आठ लोगों की हत्या कर दी थी। जनवरी में कानो शहर पर हुए हमले में 180 से अधिक लोगों की मौत हो गयी थी। (एजेंसी)
First Published: Thursday, August 23, 2012, 13:34