बोको हरम - Latest News on बोको हरम | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

नाइजीरिया में फुटबॉल मैदान में विस्फोट, 40 की मौत

Last Updated: Monday, June 2, 2014, 10:01

नाइजीरिया के अशांत उत्तर पूर्व में एक फुटबॉल मैदान में बम विस्फोस्ट होने से कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई।

नाइजीरियाई गांव पर बोको हरम का हमला, 24 की हत्या

Last Updated: Monday, May 26, 2014, 09:28

बोको हराम के बंदूकधारियों ने पूर्वोत्तर नाइजीरिया के एक गांव पर हमला बोलकर कम से कम 24 लोगों की हत्या कर दी। पूर्वोत्तर नाइजीरिया में इस्लामी चरमपंथियों ने हाल के कुछ महीनों में घातक हमले तेज कर दिए हैं।

नाइजीरिया ने अपहर्ताओं के साथ बातचीत के दरवाजे खोले

Last Updated: Tuesday, May 13, 2014, 23:58

नाइजीरियाई सरकार के एक अधिकारी ने कहा है कि करीब 300 अपृहत स्कूली लड़कियो को मुक्त कराने के प्रयासों के क्रम में सभी विकल्प खुले हुए हैं।

अगवा नाइजीरिया छात्राओं की खोज में US ने लगाया टोही विमान

Last Updated: Tuesday, May 13, 2014, 18:59

अमेरिका ने नाइजीरिया के सुदूर क्षेत्र से अगवा की गईं 200 से अधिक स्कूली छात्राओं को ढूंढने के अंतरराष्ट्रीय प्रयास में तेजी के तहत वहां एक टोही विमान तैनात किया है।

अगवा नाइजीरियाई छात्राओं की तलाश में जुटे अमेरिकी सैनिक

Last Updated: Tuesday, May 13, 2014, 17:14

अमेरिकी-अफ्रीकी कमान के 16 सैनिकों की टुकड़ी ने नाइजीरियाई सेना के साथ मिलकर अपहृत नाइजीरियाई छात्राओं की तलाश शुरू कर दी है। आतंकवादी संगठन बोको हरम ने इन छात्राओं के अपहरण की जिम्मेदारी ली है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पेंटागन के प्रवक्ता ने सोमवार को कहा कि अबुजा में अमेरिकी दूतावास के विदेश विभाग के नेतृत्व वाली सैन्य टुकड़ी में संचार विशेषज्ञ, तर्कशास्त्री, नागरिक मामलों के विशेषज्ञ और खुफिया अभियान के विशेषज्ञ शामिल हैं।

बोको हरम ने बंधक लड़कियों के बदले कैदियों को छोड़ने की शर्त खारिज की

Last Updated: Monday, May 12, 2014, 22:46

नाइजीरिया ने सोमवार को 200 से अधिक स्कूली लड़कियों को छोड़ने के लिए बोको हराम नेता अबुबकर शेकाउ द्वारा रखी गई शर्त खारिज कर दी।

बोको हरम के नए वीडियो में नाइजीरिया की लापता लड़कियों को दिखाने का दावा

Last Updated: Monday, May 12, 2014, 18:43

बोको हरम ने सोमवार को एक नया वीडियो जारी करके नाइजीरिया की लापता स्कूली लड़कियों को दिखाने का दावा किया। संगठन ने कहा कि इन किशोरियों को इस्लाम कबूल करवाया गया है और उसके सभी लड़ाकों को जेल से रिहा किये जाने तक लड़कियों को नहीं छोड़ा जाएगा।

छात्रा अगवा मामला: ओलांद ने की वार्ता की पेशकश

Last Updated: Monday, May 12, 2014, 12:47

फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसवा ओलांद ने चरमपंथी इस्लामी आतंकवादी समूह बोको हराम द्वारा छात्राओं को अगवा करने के मसले से निबटने के लिए रविवार को नाइजीरिया और इसके पड़ोसी राष्ट्रों के साथ पेरिस में एक शिखर वार्ता का प्रस्ताव रखा है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ओलांद ने अजरबेजान की राजधानी बाकू के दौरे के दौरान यह टिप्पणी की।

नाइजीरिया में 100 से अधिक अगवा छात्राएं हुईं मुक्त

Last Updated: Thursday, April 17, 2014, 10:39

नाइजीरियाई सेना का कहना है कि उत्तर पूर्व के एक स्कूल में मुस्लिम उग्रवादियों द्वारा अगवा की गई 129 छात्राओं में से आठ को छोड़कर बाकी सभी को मुक्त करा लिया गया है।

नाइजीरिया: स्कूल से 100 से ज्यादा छात्राएं अगवा

Last Updated: Tuesday, April 15, 2014, 23:20

नाइजीरिया के उत्तरपूर्वी शहर बोरनो के एक स्कूल से काफी संख्या में स्कूली छात्राओं के अपहरण किए जाने की खबर है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक हथियारों से लैस इस्लामी आतंकवादियों ने छात्राओं का अपहरण किया है। चिबोक शहर स्थित स्कूल पर यह हमला सोमवार को हुआ।

नाइजीरिया में विस्फोट में 71 लोगों की मौत

Last Updated: Monday, April 14, 2014, 18:07

नाइजीरिया की राजधानी के बाहरी इलाके में सोमवार को एक बस अड्डे में हुए दोहरे विस्फोट में 71 लोगों की मौत हो गई और 124 अन्य घायल हो गए।

63 बोको हरम आतंकी मारे गए: नाईजीरियाई सेना

Last Updated: Tuesday, December 31, 2013, 13:54

उत्तरी राज्य बोर्नो के आतंकवादियों द्वारा हाल ही में बाना शहर के सेना बैरकों पर हुए हमले के बाद नाइजीरियाई सेना द्वारा मारे गए छापों में कम से कम 63 बोको हरम आतंकवादी मारे गए। यह जानकारी सोमवार को सेना प्रवक्ता ने दी।

बोको हरम ने 40 लोगों की हत्या की, 300 घरों को जलाया

Last Updated: Tuesday, November 5, 2013, 11:35

अशांत पूर्वोत्तर नाइजीरिया में उग्रवादियों ने पिछले सप्ताह दो अलग-अलग घटनाओं में कुल 40 लोगों की हत्या कर दी और एक दर्जन अन्य लोगों को घायल कर दिया।

नाइजीरिया में आतंकवादियों ने 19 लोगों की हत्या की

Last Updated: Monday, October 21, 2013, 17:31

नाइजीरिया के बोर्नो स्टेट राज्य में कैमरून से लगी देश की सीमा के पास सैनिकों का वेष धारण किए हुए इस्लामी बोको हरम के संदिग्ध बंदूकधारियों ने एक नकली जांच चौकी बनाकर 19 लोगों की हत्या कर दी।

नाइजीरिया में बोको हरम ने सो रहे छात्रों को गोलियों से भूना, 50 की मौत

Last Updated: Monday, September 30, 2013, 12:06

नाइजीरिया में इस्लामिक गुट बोको हरम ने एक बार फिर कहर बरपाया है। गुट ने रविवार आधी रात एक स्कूल के डॉरमेट्री में सो रहे छात्रों पर अंधाधुंध गोलीबारी की जिसमें कम से कम 50 छात्रों के मारे जाने की खबर है। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

नाइजीरिया में सेना ने 50 विद्रोहियों को मार गिराया

Last Updated: Saturday, September 7, 2013, 10:11

नाइजीरिया के उत्तर पूर्वी बोर्नो राज्य में नाइजीरियाई सेना ने एक हमले में कट्टरपंथी समूह बोको हरम के कम से कम 50 सदस्यों को मार गिराया।

नाइजीरिया में उग्रवादियों ने 44 लोगों की हत्या की

Last Updated: Tuesday, August 13, 2013, 09:05

उत्तर पूर्वी नाइजीरिया में संदिग्ध इस्लामी उग्रवादियों ने एक मस्जिद में नमाज अदा कर रहे कम से कम 44 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी।

नाइजीरिया में स्कूल पर आतंकी हमला, 42 मरे

Last Updated: Saturday, July 6, 2013, 22:41

नाइजीरिया में बोको हरम आतंकवादी संगठन के कथित बंदूकधारियों ने 42 लोगों की हत्या कर दी है। मरने वालों में ज्यादातर छात्र हैं।

नाइजीरिया: बोको हरम के हमले में 55 की मौत

Last Updated: Wednesday, May 8, 2013, 09:33

नाइजीरिया के उत्तरी प्रांत बोर्नो में कट्टरपंथी इस्लामी संगठन बोको हरम की ओर से सेना के एक शिविर, एक पुलिस थाने और एक जेल पर किए गए हमलों में कम से कम 55 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में बोको हरम के 13 आतंकी भी शामिल हैं।

नाइजीरिया में संघर्ष, 185 लोगों की मौत

Last Updated: Monday, April 22, 2013, 11:36

शुक्रवार को नाइजीरिया के उत्तरी राज्य बोरनो में सेना और इस्लामी विद्रोहियों के बीच हुए संघर्ष में मछुआरा समुदाय के लगभग 185 लोग मारे गये हैं।

नाइजीरिया में 9 महिला पोलियो कर्मियों की हत्या

Last Updated: Friday, February 8, 2013, 22:53

नाइजीरिया के कानो शहर में कट्टरपंथी इस्लामी संगठन बोको हरम के संदिग्ध बंदूकधारियों ने शुक्रवार को पोलियो टीका अभियान में शामिल नौ महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों की हत्या कर दी।

नाइजीरिया में आतंकियों ने की 15 ईसाइयों की हत्या

Last Updated: Monday, December 31, 2012, 09:18

इस्लामी संगठन बोको हरम के संदिग्ध आतंकवादियों ने नाइजीरिया के एक गांव में 15 ईसाइयों को गला काटकर मार डाला।

इस्लामी कट्टरपंथी बोको हरम ने 23 की ली जान

Last Updated: Sunday, October 21, 2012, 09:57

कट्टरपंथी इस्लामी धड़े बोको हरम के संदिग्ध आतंकवादियों ने राकेट लाचंर एवं ग्रेनेडों से उत्तरी नाइजीरिया पर हमला किया जिसमें कम से कम 23 लोग मारे गये जबकि समूह के एक नेता को एक सांसद के घर से पकड़ लिया गया।

नाईजीरिया में भड़की हिंसा, 49 लोगों की मौत

Last Updated: Wednesday, October 17, 2012, 08:53

उत्तरपूर्वी नाईजीरिया में हिंसा की दो अलग अलग घटनाओं में रात भर में कम से कम 49 लोग मारे गए। हिंसा की इन घटनाओं में नाईजीरियाई सेना और कट्टरपंथी इस्लामी पंथ बोको हरम के बीच लड़ाई शामिल है।

सेना ने बोको हरम के 30 उग्रवादियों को मार गिराया

Last Updated: Monday, October 8, 2012, 23:00

नाइजीरिया की सेना ने उत्तरी योब राज्य में इस्लामी कट्टरपंथी समूह बोको हरम के दूसरे नंबर के नेता समेत 30 उग्रवादियों को मार गिराया और 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।

उत्तरी नाइजीरिया में दो लोगों की हत्या

Last Updated: Thursday, August 23, 2012, 13:34

उत्तरी नाइजीरिया के डमतुरू शहर के बाहरी इलाके में इस्लामी उग्रवादी समूह बोको हरम के संदिग्ध बंदूकधारियों के हमले में कम से कम दो लोग मारे गए।

नाइजीरिया में आत्मघाती हमला, 8 मरे

Last Updated: Monday, August 6, 2012, 10:38

नाइजीरिया के पूर्वोत्तर शहर दमातुरु में एक सैन्य चौकी पर संदिग्ध बोको हरम हमलावर के आत्मघाती बम हमले में कम से कम छह सैनिकों व दो अन्य की मौत हो गई है। हमला रविवार को हुआ था।

नाइजीरिया में बोको हरम ने 135 लोगों को मारा!

Last Updated: Wednesday, July 11, 2012, 08:43

चरमपंथी इस्लामी संगठन बोको हरम ने सप्ताहांत में उत्तर मध्य नाइजीरिया में दो सांसदों सहित 135 लोगों की हत्या का दावा किया है जबकि शुरूआत में इसे कबीलों के बीच का संघर्ष माना जा रहा था।

उत्तरी नाइजीरिया में 8 की हत्या

Last Updated: Tuesday, April 3, 2012, 05:53

उत्तरी नाइजीरिया के तीन शहरों में बंदूकधारियों ने एक पुलिसकर्मी समेत आठ लोगों की हत्या कर दी। संदेह है कि घटना को अंजाम देने वाले इस्लामी बोको हरम गुट के सदस्य हैं।

नाइजीरिया: वीडियो में हमले की धमकी

Last Updated: Friday, January 27, 2012, 04:43

नाइजीरिया के कटट्रपंथी इस्लामी संगठन बोको हरम के नेता ने इंटरनेट पर जारी एक वीडियो में धमकी दी है कि आगे भी संगठन द्वारा हमले किये जा सकते हैं।

नाइजीरिया धमाके में 150 लोगों की मौत

Last Updated: Sunday, November 6, 2011, 02:49

उत्तर पूर्वी नाइजीरिया में देर रात हुये सिलसिलेवार बम विस्फोट और गोलीबारी की घटनाओं में कम से कम 150 लोगों की मौत हो गयी और अनेक घायल हो गए हैं।