Last Updated: Saturday, June 2, 2012, 20:44
त्रिपोली : उत्तरी लेबनान के त्रिपोली शहर में सीरिया समर्थक और विरोधी गुटों के बीच संघर्ष में कम से कम आठ लोग मारे गए और 21 अन्य घायल हो गए। नाम जाहिर नहीं करने के अनुरोध पर एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि संघर्ष कल आधी रात के बाद शुरू हुआ और आज भी जारी है। मरने वाले लोगों में एक महिला और उनका बच्चा भी शामिल है।
लेबनान और सीरिया के बीच जटिल राजनीतिक एवं जातीय समीकरण हैं जो आसानी से प्रभावित होते रहते हैं। सीरिया में संघर्ष को लेकर पिछले महीने भी आठ व्यक्ति मारे गये थे। यह संघर्ष राष्ट्रपति बशर अल असद के शासन को उखाड़ फेंकने की कोशिश कर रहे सीरियाई विद्रोहियों का समर्थन करने वाले सुन्नी मुस्लिमों और शिया इस्लाम की शाखा अलाविते संप्रदाय के सदस्यों के बीच है। अलाविते असद के वफादार माने जाते हैं। (एजेंसी)
First Published: Saturday, June 2, 2012, 20:44