किंम की शोक सभा में उमड़ी भीड़ - Zee News हिंदी

किंम की शोक सभा में उमड़ी भीड़

 



प्योंगयांग : हजारों की संख्या में लोगों ने बुद्धवार को प्योंगयांग के बर्फ से पटे चौराहे पर एकत्र होकर अपने सम्मानित नेता किम जोंग द्वितीय के लिए शोक जताया। किम जोंग द्वितीय की मृत्यु के बाद से ही शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

 

महिलाएं रो रही थीं और उन्होंने अपने चेहरे को रूमालों से ढक रखा था। वह शोक मनाते हुए ग्रैंड पीपुल्स स्टडी हाउस के बाहर से गुजर रहे थे जहां किंम जोंग द्वितीय का बड़ा से मुस्कुराता हुआ पोस्टर लगा हुआ था। उनके निधन से पहले ठीक इसी जगह पर दिवंगत राष्ट्रपति किम द्वितीय सुंग की तस्वीर लगी रहती थी।

 

सरकारी मीडिया की खबरों के मुताबिक किंम जोंग द्वितीय का निधन रविवार को हृदयाघात के कारण हुआ लेकिन उनकी मृत्यु की घोषणा सोमवार को की गई। हजारों की संख्या में लोग शोक मनाने के लिए किम द्वितीय चौराहे पर जमा हुए थे, उनके हाथों में शोक के प्रतीक सफेद फूल थे।

 

भारी हिमपात के बावजूद शोक मनाने के लिए पूरे दिन चौराहे पर लोग जमा रहे। कुछ ने किम के सम्मान में और उनके शोक में अपने जैकेट उतार दिए और ठंड में खड़े रहे। मंगलवार से ही देश के विभिन्न हिस्सों से उमड़ रही लोगों की भीड़ में अभी भी कोई कमी नहीं आई है। कई लोग तो शोक मनाते हुए रोते-रोते बेहोश हो कर गिर रहे हैं।

 

दिवंगत उत्तरी कोरियाई नेता के पुत्र ने की उनकी शव यात्रा की अगुवाई

 

उत्तरी कोरिया के उत्तराधिकारी किम जोंग उन ने बुद्धवार को देश के दिवंगत नेता और अपने पिता की शव यात्रा की अगुवाई की। उनके पिता के शव को शीशे के बने ताबूत में रखा गया था। किम जोंग द्वितीय का शव एक लाल रंग के कपड़े में लिपटा हुआ था और उसके आस-पास दर्जनों लाल एवं सफेद फूल रखे थे। उनके ताबूत के आसपास खड़े लोग शोक में आंसू बहा रहे थे। गंभीर चेहरे वाले गार्ड उन्हें सम्मान देने के लिए वहां मौजूद थे।

 

सरकारी मीडिया ने शोक के सागर में डूबे देश के लिए किम जोंग द्वितीय के पुत्र को आशा का किरण बताया है। किम का ताबूत ‘किमजोंगिलिया’ नामक फूलों से भरा हुआ था। इस फूल का नाम किम के नाम पर रखा गया है। उनके पैरों के पास विभिन्न मेडल और सम्मान रखे हुए थे।

 

किम जोंग द्वितीय के पिता के शव को भी शीशे के ताबूत में ही रखा गया था। किम जोंग द्वितीय के पुत्र किम जोंग उन ने अपने पिता के शव यात्रा के समय एक काले रंग का माओ-स्टाइल सूट पहना हुआ था। उनके साथ वरिष्ठ अधिकारी और सेना की वर्दी में अधिकारी मौजूद थे।  (एजेंसी)

First Published: Wednesday, December 21, 2011, 18:59

comments powered by Disqus