Last Updated: Friday, December 21, 2012, 22:36

मोम्बासा : केन्या के ताना नदी क्षेत्र में किसानों के दो गुटों के मध्य संघर्ष में कम से कम 39 लोगों की मौत हो गई। क्षेत्र के पुलिस उपकमांडर रॉबर्ट कितुर ने कहा कि शुक्रवार को कृषकों के दो समुदाय पोकोमो एवं ओरमा के मध्य फिर संघर्ष भड़क गया।
कितुर ने कहा कि दोनों समुदायों के मध्य दक्षिण पूर्व केन्या में खेती की जमीन को लेकर अक्सर संघर्ष होता रहता है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने कितुर के हवाले से शुक्रवार को बताया,"हमें सूचना मिली थी कि किपापो में एक गांव पर महला हुआ है और कई लोगों की मौत हो गई है। एक टीम को मृतकों की संख्या का पता करने और जरूरी सूचनाएं जुटाने के लिए घटनास्थल पर भेजा गया है। हमें सूचना मिली थी कि हमला सुबह 5.30 बजे हुआ था।" (एजेंसी)
First Published: Friday, December 21, 2012, 18:34