क्लिंटन अमेरिका की सर्वश्रेष्ठ विदेश मंत्री: ओबामा

क्लिंटन अमेरिका की सर्वश्रेष्ठ विदेश मंत्री: ओबामा

क्लिंटन अमेरिका की सर्वश्रेष्ठ विदेश मंत्री: ओबामा वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने हिलेरी क्लिंटन की प्रशंसा के पुल बांधते हुए कहा कि उन्हें देश में अब तक के सर्वश्रेष्ठ विदेश मंत्रियों में से एक माना जाएगा और प्रशासन को उनकी कमी खलेगी।

‘सीबीएस न्यूज’ पर क्लिंटन के साथ एक संयुक्त साक्षात्कार में ओबामा ने कहा, ‘मेरा मानना है कि हिलेरी सर्वश्रेष्ठ विदेश मंत्री के तौर पर जानी जाएंगी। पिछले चार साल के दौरान उनके साथ जबर्दस्त तालमेल रहा।’ क्लिंटन कुछ समय के बाद प्रशासन से अलग हो जाएंगी। अगर सिनेट की मुहर लगती है तो जॉन केरी विदेश मंत्री बन सकते हैं।

ओबामा ने कहा, ‘मुझे उनकी कमी खलेगी। मैं चाहूंगा कि देश उनकी असाधारण भूमिका की सराहना करें, जो उन्होंने मेरे प्रशासन में निभाई। उनकी कठिन मेहनत के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमें कई सफलताएं मिली।’ सीबीएस न्यूज के मुताबिक अपनी पत्नी, प्रथम महिला मिशेल ओबामा के अलावा पहली बार ओबामा ने संयुक्त रूप से कोई साक्षात्कार दिया है। (एजेंसी)

First Published: Saturday, January 26, 2013, 15:17

comments powered by Disqus