Last Updated: Friday, June 1, 2012, 22:21

बर्लिन : रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि सीरिया गृह युद्ध के कगार पर खड़ा हो सकता है लेकिन उन्होंने वहां हो रहे खून-खराबे को रोकने के लिए सेना के हस्तक्षेप के प्रति विरोध जताया। बर्लिन में जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल से मुलाकात के बाद पुतिन ने संवाददाताओं से कहा कि आप बलपूर्वक कुछ नहीं कर सकते हैं।
एंजेला और पुतिन दोनों ने अपनी बातचीत के दौरान सीरिया की संकट का राजनीतिक हल निकालने पर जोर दिया।
संयुक्त राष्ट्र द्वारा सीरिया के खिलाफ कड़े कदम उठाने के लिए मास्को का प्रतिरोध कम करने के दबावों के बीच पुतिन ने कहा कि कड़े कदमों से देश के दो हिस्सों में टूटने का खतरा है । उन्होंने कहा कि आज हम गृह युद्ध के तत्वों को उभरते हुए देख रहे हैं। यह बहुत ज्यादा खतरनाक है।
मास्को द्वारा सीरिया में प्रयोग के लिए हथियारों की आपूर्ति किए जाने के आरोपों के बारे में उन्होंने कहा कि उनका देश सामान्य झगड़ों के लिए हथियारों की आपूर्ति नहीं करता है। उन्होंने कहा कि जहां तक हथियारों की आपूर्ति की बात है रूस नागरिक झगड़ों में प्रयोग के लिए उनकी आपूर्ति नहीं करता है। (एजेंसी)
First Published: Friday, June 1, 2012, 22:21