Last Updated: Sunday, August 12, 2012, 14:57
वाशिंगटन : अमेरिकी सेना में एक घोषित समलैंगिक अधिकारी को पदोन्नति देकर ब्रिगेडियर जनरल बना दिया गया है।
बीते शुक्रवार को टैमी स्मिथ को एक निजी समरोह में पदोन्नति दी गई। उनकी पदोन्नति समलैंगिक अधिकारों के पैरोकारों के लिए बड़ी जीत है।
टैमी ने अपनी पत्नी ट्रैसी हेपनर से स्टार्स ग्रहण किए। दोनों के बीच रिश्ता कई साल पुराना है। अमेरिका में बिल क्लिंटन के शासन काल में ‘डोंट आस्क, डोंट टेल’ नीति अमल में लाई गई थी।
इसके तहत घोषित समलैंगिकों के लिए सेना में तवज्जो नहीं दी जाती थी। बीते साल इस नीति को रद्द कर दिया गया। इसके बाद से किसी समलैंगिक की पहली बड़ी पदोन्नति है। (एजेंसी)
First Published: Sunday, August 12, 2012, 14:57