Last Updated: Sunday, October 28, 2012, 15:34
टोक्यो : जापान के तटरक्षक बल ने कहा है कि जापानी नियंत्रण वाले द्वीप से लगे विवादित जल क्षेत्र में चीन के चार समुद्री निगरानी पोत दाखिल हुए थे।
जापानी तटरक्षक बल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समयानुसार शनिवार रात आठ बजे चीन के पोत दक्षिणी चीन सागर के विवादित क्षेत्र में प्रवेश कर गए।
हाल के महीनों में जापान और चीन के बीच द्वीप से जुड़े विवाद को लेकर तनाव बढ़ गया है। इस द्वीप को जापान ‘सेनकाकू’ और चीन ‘दियावोयू’ करार देते हैं। दोनों देश इस पर अपना दावा करते हैं। (एजेंसी)
First Published: Sunday, October 28, 2012, 15:34